मेरठ में दो दिन रहेंगी राज्यपाल आनंदीबेन

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मेरठ में दो दिन रहेंगी। उनका कार्यक्रम 27 और 2

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 09:15 AM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 09:15 AM (IST)
मेरठ में दो दिन रहेंगी राज्यपाल आनंदीबेन
मेरठ में दो दिन रहेंगी राज्यपाल आनंदीबेन

मेरठ,जेएनएन। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मेरठ में दो दिन रहेंगी। उनका कार्यक्रम 27 और 28 सितंबर को हो सकता है।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का मेरठ आने का कार्यक्रम है। हालाकि अभी इसे अंतिम रूप नहीं दिया गया है लेकिन यह तय है कि राज्यपाल मेरठ में दो दिन रहेंगी। सूत्रों की माने तो अभी तक प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक 27 और 28 सितंबर को उनका मेरठ आगमन हो सकता है। पहले दिन वे दोपहर बाद मेरठ पहुंचेंगी। रात्रि प्रवास मेरठ में ही करेंगी। दो दिन में वे जिला महिला कारागार पहुंचकर महिला बंदियों से बात करेंगी, औघड़नाथ मंदिर में दर्शन करेंगी तथा वहां कार्यक्रम में शामिल होंगी। अफसरों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगी। एक आगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर वहा चल रही योजनाओं की जानकारी लेंगी। लाभार्थियों को सुविधाएं उपलब्ध कराएंगी। सरकारी विभाग द्वारा संचालित एक वृद्ध आश्रम का निरीक्षण करेंगी। उनका मुख्य कार्यक्रम कृषि विश्वविद्यालय मोदीपुरम में है। वहां वे दो घंटा से ज्यादा समय देंगी। इस दौरान वे कृषि विवि का निरीक्षण करेंगी। वहां चल रही परियोजनाओं की प्रगति देखेंगी। शोध कार्यो की जानकारी लेंगी तथा किसी कृषि विज्ञान केंद्र का भी निरीक्षण करेंगी। राजभवन द्वारा इन सभी कार्यक्रमों के लिए जिला प्रशासन से मिनट टू मिनट प्रस्तावित कार्यक्रम मागा गया है। जिसे तैयार करके जल्द ही राजभवन को उपलब्ध कराया जाएगा।

नवनियुक्त एमडीए सचिव चंद्रपाल ने संभाला पदभार: मेरठ विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त सचिव चंद्रपाल तिवारी ने बुधवार को दोपहर बाद कार्यभार संभाल लिया। उधर, सचिव के पद पर तैनात रहीं प्रवीणा अग्रवाल को एमडीए ने रिलीव कर दिया है। प्रवीणा अग्रवाल को मेरठ मंडल में ही अपर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। नवनियुक्त सचिव चंद्रपाल तिवारी मंडी समिति के उपनिदेशक थे। इससे पहले वे महोबा में अपर जिलाधिकारी रह चुके हैं। 2009 बैच के पीसीएस अधिकारी चंद्रपाल झांसी में सिटी मजिस्ट्रेट भी रहे हैं। लंबा प्रशासनिक अनुभव का लाभ अब एमडीए को मिलेगा। उन्होंने कहा कि मानचित्रों का निस्तारण, साथ ही शासन, मंडलायुक्त व वीसी की प्राथमिकता वाली योजनाओं को लेकर समस्याओं का वे जल्द समाधान करेंगे।

chat bot
आपका साथी