Anandiben Patel in Meerut: मेरठ में दो दिन रहेंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, यह है पूरा कार्यक्रम

Anandiben Patel visit Meerut उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 27 और 28 सितंबर को मेरठ में रहेंगी। महिला कारागार वृद्ध आश्रम औघड़नाथ मंदिर भी जाएंगी। मुख्य रूप से सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मोदीपुरम के कार्यक्रम में उन्हें शामिल होना है

By Taruna TayalEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 08:27 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 08:27 PM (IST)
Anandiben Patel in Meerut: मेरठ में दो दिन रहेंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, यह है पूरा कार्यक्रम
मेरठ आएंगी यूपी की राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल।

मेरठ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 27 और 28 सितंबर को मेरठ में रहेंगी। मुख्य रूप से सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मोदीपुरम के कार्यक्रम में उन्हें शामिल होना है लेकिन उससे पहले वे जिला महिला कारागार में महिला कैदियों से मिलेंगी, वृद्ध आश्रम जाएंगी और औघड़नाथ मंदिर में भी दर्शन करके एक कार्यक्रम में शामिल होंगी।

यहां करेंगी दौरा

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का मेरठ आने का कार्यक्रम है। हालांकि अभी इसे अंतिम रूप नहीं दिया गया है लेकिन यह तय है कि राज्यपाल मेरठ में दो दिन रहेंगी। सूत्रों की माने तो अभी तक प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक राज्यपाल 27 सितंबर को दोपहर बाद मेरठ पहुंचेंगी। पहले दिन वे जिला महिला कारागार पहुंचकर महिला बंदियों से बात करेंगी, औघड़नाथ मंदिर में कार्यक्रम में शामिल होंगी, अफसरों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगी। अगले दिन 28 सितंबर को राज्यपाल आंगनबाड़ी केंद्र जाएंगी। वहां चल रही योजनाओं की जानकारी लेंगी तथा लाभार्थियों को सुविधाएं उपलब्ध कराएंगी। सरकारी विभाग द्वारा संचालित एक वृद्ध आश्रम का निरीक्षण करेंगी और कृषि विश्वविद्यालय मोदीपुरम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। राजभवन द्वारा इन सभी कार्यक्रमों के लिए जिला प्रशासन से मिनट दो मिनट प्रस्तावित कार्यक्रम मांगा गया है। जिसे तैयार करके जल्द ही राजभवन को उपलब्ध कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी