Governor Anandiben Patel: अभी नहीं मिला राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का प्रोग्राम, बाद में आएंगी मेरठ

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का मेरठ जनपद में दो दिवसीय कार्यक्रम होना है। जिसके लिए 27 और 28 सितंबर की तिथि मानी जा रही थी। इन दोनों तिथियों को लेकर ही जिला प्रशासन और संबंधित विभागों ने अपनी तैयारियां की थी।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 06:43 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 10:47 PM (IST)
Governor Anandiben Patel: अभी नहीं मिला राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का प्रोग्राम, बाद में आएंगी मेरठ
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मेरठ में बाद में आएंगी।

मेरठ, जेएनएन। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का मेरठ जनपद में दो दिवसीय कार्यक्रम होना है। जिसके लिए 27 और 28 सितंबर की तिथि मानी जा रही थी। इन दोनों तिथियों को लेकर ही जिला प्रशासन और संबंधित विभागों ने अपनी तैयारियां की थी। साथ ही साथ राज्यपाल के मिनट दर मिनट कार्यक्रम का इंतजार भी किया जा रहा था। लेकिन यह कार्यक्रम 26 सितंबर की शाम तक भी प्राप्त नहीं हुआ।

जिलाधिकारी ने बताया कि अब यह कार्यक्रम आगामी दिनों में होगा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को कृषि विश्वविद्यालय का दौरा करना है। इसके साथ ही उन्होंने मेरठ में महिला जिला कारागार आंगनबाड़ी केंद्र सरकारी वृद्धाश्रम समेत अन्य कई स्थानों पर भी भ्रमण और निरीक्षण करने की भी इच्छा जताई थी। जिसे लेकर कृषि विश्वविद्यालय और अन्य सभी संबंधित विभागों में तैयारियां पिछले कई दिन से की जा रही थी।

राज्यपाल के आगमन की तिथियां 27 और 28 सितंबर संभावित थी लिहाजा रविवार तक अधिकांश तैयारियां पूरी कर ली गई थी लेकिन अफसर संशय में थे। क्योंकि राज्यपाल का मिनट दर मिनट कार्यक्रम प्राप्त नहीं हुआ था। रविवार को दिन भर कार्यक्रम का इंतजार होता रहा। कार्यक्रम देर शाम तक भी नहीं मिला। जिलाधिकारी के बालाजी ने बताया कि राज्यपाल का कार्यक्रम होना तय है लेकिन उसके लिए अब जल्द ही आगामी तिथियां घोषित होगी। इसकी सूचना जल्द राजभवन से मिलेगी। 

chat bot
आपका साथी