आमलोगों की समस्या को समझे सरकार : प्रभुदयाल

सपा नेता व पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि हस्तिनापुर में चांदपुर को जोड़ने वाले भीकुंड मार्ग पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता की और उनका दर्द जाना। उनका कहना है कि गंगा का जलस्तर बढ़े दस दिन हो चुके हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 10:37 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 10:37 PM (IST)
आमलोगों की समस्या को समझे सरकार : प्रभुदयाल
आमलोगों की समस्या को समझे सरकार : प्रभुदयाल

मेरठ, जेएनएन। सपा नेता व पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि हस्तिनापुर में चांदपुर को जोड़ने वाले भीकुंड मार्ग पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता की और उनका दर्द जाना। उनका कहना है कि गंगा का जलस्तर बढ़े दस दिन हो चुके हैं। हस्तिनापुर से चांदपुर को जाने वाले लोग बेहद परेशान हैं, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों व नेताओं को कोई चिता नहीं है। लोग जान जोखिम में डालकर गहरे पानी से निकलकर अपने गंतव्य को जा रहे हैं। इस संबंध वे शीघ्र ही अधिकारियों से वार्ता करेंगे। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक परेशानी छात्र-छात्राओं व बीमार लोगों को है। प्रशासन को उनका दर्द ध्यान में रखते हुए कार्य को यथाशीघ्र कराना चाहिए। मार्ग के दुरुस्त होने से किसान, मजदूर, व्यापारी अपने कार्य पर जा सकेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के नुमाइंदे और अधिकारी आमलोगों की समस्याओं की ओर से मुंह फेरकर बैठे हुए हैं।

सामान्य ज्ञान में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा : सरूरपुर के संजय गांधी पीजी कालेज में गुरुवार को सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस को एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें कालेज के विभिन्न छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में सरदार वल्लभभाई पटेल पर आधारित प्रश्नों का सही उत्तर देने वाले को विजेता घोषित कर दिया गया। ग्रुप एक में रुख्सार, उमंग त्यागी प्रथम, द्वितीय ग्रुप में शाहिन व वरुण तथा ग्रुप डी को तीसरा स्थान जुनैद व मानसी को मिला। निर्णायक मंडल में कालेज प्राचार्य प्रो. रामेंद्र कुमार गुप्ता के साथ डा. अनिता, पूर्व प्राचार्य डा. सविता तोमर, डा. हरेन्द्र, डा. रजनीश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी