सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में किए अभूतपूर्व विकास कार्य : दिनेश

हस्तिनापुर की ग्राम पंचायत गणेशपुर में रविवार को ग्राम सचिवालय का शुभारंभ जनशक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री दिनेश खटीक व बलराज डूंगर ने नारियल फोड़कर व फीता काटकर किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 04:25 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 04:25 AM (IST)
सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में किए अभूतपूर्व विकास कार्य : दिनेश
सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में किए अभूतपूर्व विकास कार्य : दिनेश

मेरठ, जेएनएन। हस्तिनापुर की ग्राम पंचायत, गणेशपुर में रविवार को ग्राम सचिवालय का शुभारंभ जनशक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री दिनेश खटीक व बलराज डूंगर ने नारियल फोड़कर व फीता काटकर किया।

उदघाटन अवसर पर मुख्य अतिथि दिनेश खटीक ने कहा कि वर्तमान सरकार शहरों के साथ-साथ ग्राम पंचायतों का भी भरपूर विकास कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आयुष्मान कार्ड के माध्यम से निश्शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं, उज्जवला योजना के तहत निश्शुल्क गैस कनेक्शन, राशन बिना भेदभाव के पूरे देश में वितरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र में 449 करोड़ के रिकार्ड कार्य कराए गए हैं। उन्होंने ग्राम प्रधान आशु त्यागी द्वारा कराए गए कार्यों की प्रशंसा की व विश्वास दिलाया कि ग्रामीण क्षेत्र में आगे भी विकास कार्य ऐसे ही चलते रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद त्यागी तथा संचालन सौरभ शर्मा द्वारा किया गया। पूर्व प्रदेश संयोजक बलराज डूंगर, प्रदेश मंत्री अमल खटीक तथा ब्लाक प्रमुख नितिन पोसवाल ने भी संबोधन किया। कार्यक्रम में राजवीर, सुनील पोसवाल, शीलचंद त्यागी, दिनेश त्यागी, गुरवचन, मनोज, मोहित आदि रहे।

प्रदेश में फिर बनेगी भाजपा की सरकार : खरखौदा: रविवार को खरखौदा में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान अवनीश त्यागी ने कहा कि प्रदेश में फिर भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

रविवार को भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने खरखौदा निवासी राहुल त्यागी के आवास पर स्वागत कार्यक्रम में कस्बे के लोगों का आभार जताया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देशहित के कार्य में जुटे हैं। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य ऋषि त्यागी, राकेश त्यागी, अविनाश त्यागी, अशोक पोषवाल, संजय त्यागी, विशांत त्यागी, राजीव त्यागी, फिरेराम, अजय त्यागी, जयप्रकाश त्यागी, संजय प्रजापति, अशोक, ओंकार सिंह, प्रिंस त्यागी समेत आदि लोग थे।

chat bot
आपका साथी