खुशखबर: मेरठ में लोहियानगर का प्लांट शुरू, रोज छंटेगा 300 टन कचरा

शहर में गांवड़ी के बाद यह दूसरा कचरा निस्तारण का प्लांट है। लोहिया नगर में गांवड़ी से दोगुना क्षमता 30 टन प्रति घंटे कचरे की छंटाई करने वाली बैलेस्टिक सेपरेटर मशीन स्थापित की गई है। बरसात भर यह प्लांट 10 घंटे चलाया जाएगा। अक्टूबर से यह प्लांट 24 घंटे चलेगा।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 01:07 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 01:07 PM (IST)
खुशखबर: मेरठ में लोहियानगर का प्लांट शुरू, रोज छंटेगा 300 टन कचरा
मेरठ में लोहियानगर का प्लांट शुरू हो गया है।

जागरण संवाददाता, मेरठ। शुक्रवार को नगर आयुक्त मनीष बंसल ने लोहिया नगर डंपिंग ग्राउंड स्थित कचरा निस्तारण प्लांट का शुभारंभ कर दिया। अब यहां हर रोज 300 टन कचरे की छटाई की जाएगी। बैलेस्टिक सेपरेटर मशीन के जरिए कचरे से कंपोस्ट, ईंट-पत्थर और प्लास्टिक कचरा (आरडीएफ) अलग-अलग किया जाएगा। कंपोस्ट किसानों को नि:शुल्क प्रदान की जाएगी। ईंट-पत्थर भराव के काम आएगा। आरडीएफ की बिक्री विभिन्न कंपनियों को गांवड़ी प्लांट की तर्ज पर की जाएगी।

शहर में गांवड़ी के बाद यह दूसरा कचरा निस्तारण का प्लांट है। लोहिया नगर में गांवड़ी से दोगुना क्षमता 30 टन प्रति घंटे कचरे की छंटाई करने वाली बैलेस्टिक सेपरेटर मशीन स्थापित की गई है। बरसात भर यह प्लांट 10 घंटे चलाया जाएगा। अक्टूबर से यह प्लांट 24 घंटे चलेगा। प्लांट का संचालन ठेका एजेंसी इनवरान आर्गेनिक वर्क्‍स एंड सप्लायर के जिम्मे है। नगर आयुक्त मनीष बंसल ने बताया कि लोहिया नगर प्लांट में बैलेस्टिक सेपरेटर मशीन के साथ दो ट्रामल लगाए गए हैं। जिससे आरडीएफ में मिट्टी जाने की संभावना कम होगी।

आगे प्लांट में 10 टन प्रति घंटा क्षमता वाला श्रेडर और बेलिंग मशीन लगाई जाएगी। इससे बैलेस्टिक सेपरेटर मशीन से कचरे से निकला आरडीएफ इसमें छोटा-छोटा किया जाएगा। आरडीएफ की गुणवत्ता गांवड़ी प्लांट की तुलना में ज्यादा बेहतर होगी। इससे आरडीएफ की बिक्री में कोई दिक्कत नहीं आएगी। नगर आयुक्त ने उम्मीद जताई है कि दो साल में लोहिया नगर में डंप सारा कचरा खत्म हो जाएगा। 

chat bot
आपका साथी