चुनाव से पहले प्रदेश में उपद्रव कराने की साजिश : यतिद्रानंद

जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी यतिद्रानंद गिरि महाराज मंगलवार को पल्लवपुरम फेज-दो में भाजपा नेता के कार्यालय पर पहुंचे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले कुछ वैश्विक ताकतें प्रदेश में उपद्रव कराने की साजिश रच रही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 07:55 AM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 07:55 AM (IST)
चुनाव से पहले प्रदेश में उपद्रव कराने की साजिश : यतिद्रानंद
चुनाव से पहले प्रदेश में उपद्रव कराने की साजिश : यतिद्रानंद

मेरठ, जेएनएन। जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी यतिद्रानंद गिरि महाराज मंगलवार को पल्लवपुरम फेज-दो में भाजपा नेता के कार्यालय पर पहुंचे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले कुछ वैश्विक ताकतें प्रदेश में उपद्रव कराने की साजिश रच रही हैं। इसी का नतीजा लखीमपुर खीरी की घटना है। शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार को ऐसी ताकतों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

भाजपा के किसान मोर्चा में क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष अजय भराला के पल्लवपुरम स्थित कार्यालय पहुंचे जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यतिद्रानंद गिरि ने कहा कि छत्तीसगढ़ में धर्मप्रेमियों को गाड़ी से रौंद दिया गया। वहां के मुख्यमंत्री लखीमपुर खीरी की घटना पर तो बोलते हैं, अपने प्रदेश में हुई घटना पर मुंह छिपा रहे हैं। कांग्रेस के बहन-भाई की जोड़ी सिघु बार्डर और छत्तीसगढ़ में हुई घटना पर मौन क्यों हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में योगी सरकार में कानून का राज है। बदमाश प्रदेश छोड़कर भागे हुए हैं। भाजपा नेता अजय भराला, राजीव भारद्वाज, आमिर अली मौजूद रहे।

आज स्वच्छता देश में सबसे बड़ा अभियान : सरकार स्वच्छता और जल संरक्षण को लेकर बहुत गंभीर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके सबसे बड़े रोल माडल हैं। जिन्हें देखकर लोग स्वच्छता और जल संरक्षण के प्रति जागरूक हो रहे हैं। स्वच्छता और जल संरक्षण आज सबसे बड़ा अभियान बन गया है। जैसा पहले कभी नहीं हुआ।

यह कहना है राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त संजीव गोयल का। जो आरजी पीजी कालेज में सामाजिक संस्था द ग्रोइंड पीपल के स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहीं महिलाओं को सम्मानित किया गया। ग्रोइंग पीपल ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के लिए अपने अभियानों की शुरुआत की। जिसमें सिगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। आरजी पीजी कालेज की प्राचार्या डा.दीपशिखा शर्मा ने कहा कि कालेज ने स्वच्छता और जल संरक्षण के लिए इको क्लब भी बना रखा है। इससे छात्राएं स्वच्छता और जल संरक्षण संबंधी अभियान चला रहीं हैं। संस्था की अध्यक्ष अदिति चंद्रा ने कहा कि वह नगर निगम और कैंट बोर्ड दोनों के साथ कार्य कर रही हैं। संचालन त्रिनाथ मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में एनसीसी के बच्चे भी उपस्थित रहे।

इनका हुआ सम्मान

भाजपा महिला मोर्चा की अंजू वारियर, कवयित्री डा. अंबिका अंबर, प्राचार्य डा. दीपशिखा, महिला थाना प्रभारी मोनिका जिदल, डा. शशि सिंह, तरुणा सिंह, संगीता श्रीवास्तव, डा.साधना मित्तल आदि सम्मानित हुईं।

chat bot
आपका साथी