छात्राओं ने गृह सज्जा प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

श्री सनातन धर्म कन्या इंटर कालेज बुढ़ाना गेट में गुरुवार को भारत विकास परिषद शा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 07:15 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 07:15 AM (IST)
छात्राओं ने गृह सज्जा प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
छात्राओं ने गृह सज्जा प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

मेरठ,जेएनएन। श्री सनातन धर्म कन्या इंटर कालेज, बुढ़ाना गेट में गुरुवार को भारत विकास परिषद शास्त्रीनगर शाखा की ओर से गृह साज-सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने घर सजाना, रंगोली और घर में पड़ी बेकार वस्तुओं से सजावटी वस्तुएं बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में विजयी छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य मनमोहिनी भी उपस्थित रहीं।

वर्चुअल माध्यम से लंबित प्रकरणों का लिया संज्ञान: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के महासचिव बिंबाधर प्रधान ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देशित किया। महासचिव ने जनपदीय अधिकारियों से लंबित प्रकरणों की जानकारी ली और कार्रवाई के संबंध में दिशा निर्देश दिए। डीएम के. बालाजी ने बताया कि जनपद में पांच लंबित प्रकरण है, जिसके संबंध में पूर्व में ही रिपोर्ट प्रस्तुत की जा चुकी है। इस दौरान एसएसपी प्रभाकर चौधरी, अपर जिलाधिकारी नगर अजय तिवारी, कारागार अधीक्षक, सहायक श्रमायुक्त घनश्याम सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।

माछरा में रामलीला कमेटी गठित: रामलीला कमेटी माछरा के गठन के लिये रूपक त्यागी के आवास पर दिनेश त्यागी की अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक आयोजित की गयी, जिसमें सर्वसम्मति से अजय त्यागी को रामलीला कमेटी अध्यक्ष, विधिचंद सैनी को उपाध्यक्ष, दिनेश त्यागी को कोषाध्यक्ष, राकेश त्यागी को सचिव, विनोद उपाध्याय को सहकोषाध्यक्ष, ताराचंद त्यागी व बोबी त्यागी मंच संचालक, संजय ठाकुर व जोशिल त्यागी लेखाकार, राकेश सैनी, प्रदीप भाटी, लोमस त्यागी, कृष्ण शर्मा, ओमवीर सैनी, बबलू शर्मा, धर्मपाल दीक्षित, शिवकुमार शर्मा, सुखवीर त्यागी, कालूराम त्यागी, लीलू जाटव, डॉ. विजेंद्र शर्मा, हुकुमचंद शर्मा, शिवकुमार त्यागी, विनोद त्यागी, अनिल शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध घोषित किया गया।

chat bot
आपका साथी