मेरठ में हर्ष फायरिंग में महिला को लगी गोली

मेरठ। तमाम कोशिशों के बावजूद भी पुलिस हर्ष फायरिंग की घटनाओं पर लगाम नहीं लगा पा रह

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Feb 2018 04:52 PM (IST) Updated:Wed, 14 Feb 2018 04:52 PM (IST)
मेरठ में हर्ष फायरिंग में महिला को लगी गोली
मेरठ में हर्ष फायरिंग में महिला को लगी गोली

मेरठ। तमाम कोशिशों के बावजूद भी पुलिस हर्ष फायरिंग की घटनाओं पर लगाम नहीं लगा पा रही है। आए दिन पारिवारिक समारोह में हो रही फायरिंग में लोगों की जानें जा रही हैं। वहीं पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है।

दोपहर में मुंडाली थाना क्षेत्र के रछौती गांव में सगाई समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक महिला को गोली लग गई। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हलांकि महिला के परिजन घटना से इन्कार कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद सीओ किठौर और थानाध्यक्ष मुंडाली ने मौके पर पहुंचकर महिला से पूछताछ की है।

आयुक्त ने भी जारी किए थे निर्देश: हर्ष फाय¨रग करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए मंडलायुक्त ने भी अक्टूबर 2017 में दिशा-निर्देश जारी किए थे। शादी के मंडप या फार्म हाउस में हर्ष फाय¨रग होने पर प्रबंधकों को जिम्मेदार बताया गया था। इसके अलावा हर्ष फाय¨रग करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश भी दिए गए थे। आयुक्त ने मंडल के सभी जिलों के लिए यह निर्देश जारी किए थे।

घटनाओं के बावजूद बाज नहीं आ रहे लोग :

- 18 सितंबर 2017 को खैर नगर में हर्ष फाय¨रग से किशोर की मौत हुई।

- 17 अप्रैल 2017 को मवाना क्षेत्र के गांव निलोहा में चढ़त के दौरान हर्ष फाय¨रग हुई। मकान के छज्जे पर चढ़त देख रही महिला के माथे में जा लगी।

- 19 फरवरी 2017 को करनावल कस्बे में हुई हर्ष फाय¨रग में सरूरपुर डिग्री कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष घायल हुए।

- 12 दिसंबर 2016 को परतापुर के सुभद्रा फार्म हाउस में शादी के दौरान दूल्हे के ममेरे भाई ने हर्ष फाय¨रग की। इसमें एक युवक घायल हुआ।

- 21 अप्रैल 2016 को फलावदा के समसपुर में सगाई के दौरान एक व्यक्ति को गोली लगी।

- 20 अप्रैल 2016 को खरखौदा के चंदपुरा में चढ़त के दौरान हर्ष फाय¨रग में एक किशोर को गोली लगी।

- 19 अपै्रल 2016 को खरखौदा के चंदपुरा में हर्ष फाय¨रग में युवक को गोली लगी।

- 9 मार्च 2016 को फलावदा केनेडू गांव में सगाई समारोह में हर्ष फाय¨रग से मशहूर रागिनी गायक जोगेंद्र की मौत हुई।

- 23 फरवरी 2016 को काजीपुर में घुड़चढ़ी के दौरान हर्ष फाय¨रग में 12 वर्षीय किशोर को गोली लगी।

- 6 जनवरी 2016 को पल्लवपुरम में फेज टू डबल स्टोरी में बर्थ-डे फाय¨रग में 11 वर्षीय बालक गोली लगी।

chat bot
आपका साथी