मेरठ में मार्शल पिच पर कूड़े के ढेर, हवा से उड़कर घरों तक पहुंचता है कूड़ा

मेरठ कंकरखेड़ा की मार्शल पिच पर कई कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। नगर निगम भी रोज की बजाए गई दिनों में कूड़ा उठाने का काम करता है। मार्शल पिच मैदान में आसपास के बच्चे भी खेलते हैं जहां भीषण बदबू फैलती है।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 06:20 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 06:20 PM (IST)
मेरठ में मार्शल पिच पर कूड़े के ढेर, हवा से उड़कर घरों तक पहुंचता है कूड़ा
हवा से उड़कर घरों तक पहुंचता है कूड़ा।

मेरठ, जेएनएन। कंकरखेड़ा की मार्शल पिच पर कई कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। नगर निगम भी रोज की बजाए गई दिनों में कूड़ा उठाने का काम करता है। मार्शल पिच मैदान में आसपास के बच्चे भी खेलते हैं, जहां भीषण बदबू फैलती है। वहीं तेज हवा से कूड़ा घरों तक पहुंचता है। बारिश में कूड़ा पानी में बहकर दुकानों के बाहर नालियों में रूकता है।

यह है मामला

कंकरखेड़ा की मार्शल पिच के नाम से बहुत बड़ा मैदान है। वर्षों से क्षेत्र के लोग और नगर निगम की गाड़ियां भी मार्शल पिच पर ही कूड़ा फैंकती हैं। बाद में यहां से निगम के डंपरों और ट्रैक्टर-ट्राली में कूड़े के ढेर को भरकर दूसरी जगह पहुंचाया जाता है। मगर, जब तक मैदान में कूड़े के ढेर लगे रहते हैं, तब तक वह कूड़ा सूखने के बाद हवा और वाहनोंके आवागमन से उड़कर आसपास के बाजार और मकानों में भी पहुंच जाता है। सांस के मरीज, बूढ़े और बच्चों को धूल भरी हवा में सांस लेने में तकलीफ होती है।

कई बार विभिन्न संस्थाओं ने मार्शल पिच से कूड़ा हटाने की मांग की थी, मगर हालात जस के तस हैं। पूर्व में भी कई बार ऐसा हुआ कि सूखे कूड़े में अज्ञात व्यक्ति आग लगा देता है, जिससे उसका जहरीला धुंआ राहगीर और क्षेत्र वासियों के शरीर में पहुंचता है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा मंडराता रहता है। 

chat bot
आपका साथी