स्वच्छ मेरठ स्वस्थ मेरठ : जागृति विहार में नियमित नहीं आती कूड़ा गाड़ी

दैनिक जागरण के स्वच्छ मेरठ स्वस्थ मेरठ अभियान के तहत गुरुवार को वार्ड 45 अंतर्गत जागृति विहार सेक्टर दो व तीन में विशेष सफाई कराई गई। अभियान में पहुंचे निगम अधिकारियों ने जनता की समस्याएं सुनीं। नियमित सफाई न होने और कूड़ा गाड़ी कभी-कभार आने की शिकायत मिली।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 12:27 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 12:27 AM (IST)
स्वच्छ मेरठ स्वस्थ मेरठ : जागृति विहार में नियमित नहीं आती कूड़ा गाड़ी
स्वच्छ मेरठ स्वस्थ मेरठ : जागृति विहार में नियमित नहीं आती कूड़ा गाड़ी

मेरठ, जेएनएन। दैनिक जागरण के स्वच्छ मेरठ स्वस्थ मेरठ अभियान के तहत गुरुवार को वार्ड 45 अंतर्गत जागृति विहार सेक्टर दो व तीन में विशेष सफाई कराई गई। अभियान में पहुंचे निगम अधिकारियों ने जनता की समस्याएं सुनीं। नियमित सफाई न होने और कूड़ा गाड़ी कभी-कभार आने की शिकायत मिली।

कम्युनिटी सेंटर के पास से शुरू हुआ सफाई अभियान : विशेष सफाई अभियान जागृति विहार सेक्टर तीन के कम्युनिटी सेंटर के पास से शुरू हुआ। सुबह आठ बजे से सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सुरेशचंद्र के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों की टीम ने सेक्टर दो, तीन, चार व पांच में सड़कों पर झाड़ू लगाई। डोर टू डोर कूड़ा गाड़ी ने कूड़ा कलेक्शन शुरू किया। पेड़ों की कटिग को उठाया गया। सुबह 10 बजे सहायक नगर आयुक्त इंद्रविजय और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. गजेंद्र सिंह अभियान में पहुंचे। कम्युनिटी सेंटर के आसपास के लोगों ने सफाई को लेकर समस्या बतायी। लोगों ने कहा कि कूड़ा गाड़ी नियमित नहीं आती है। कूड़ा डालने की प्रमुख समस्या है। सफाईकर्मी भी नियमित नहीं आते हैं। सड़क पर गंदगी फैली रहती है। नालियों की सफाई नहीं होती है। जिससे नालियां चोक हो गई हैं। ---

ये समस्याएं भी आईं सामने

-जागृति विहार सेक्टर दो व तीन में नालियों व सड़क पटरी पर अतिक्रमण है।

-जागृति विहार सेक्टर तीन में कम्युनिटी सेंटर वाली सड़क उखड़ चुकी है।

-कम्युनिटी सेंटर में ताला लगा रहता है। कोई कर्मचारी तैनात नहीं है।

-बेसहारा पशु सड़क पर घूमते रहते हैं। आवारा कुत्तों का आतंक है।

------------

लोगों ने कहा कि..

-जागृति विहार में सफाई नियमित नहीं होती है। कूड़ा-कचरा सड़क पर पड़ा रहता है। नगर निगम को यह व्यवस्था सुधारनी चाहिए।

-राहुल

-पेड़ों की कटिग इन दिनों हो रही है। लोगों के सामने ये परेशानी है कि वे पेड़ की कटिग करवा कर इसे फेंके कहां पर। निगम को पेड़ों की कटिग उठवाने की अलग से व्यवस्था करनी चाहिए।

-राकेश कुमार

-कूड़ा गाड़ी नियमित नहीं आती। कम्युनिटी सेंटर की सड़क उखड़ गई है। इसका निर्माण किया जाए। साथ ही चोक नालियां खोली जाएं।

-मेघराज सिह

-वार्ड 45 अंतर्गत जागृति विहार के क्षेत्र में सफाई की प्रमुख समस्या सामने आयी है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने मौके पर ही सफाई अमले को निर्देशित किया है कि नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। बाकी निर्माण संबंधित समस्याएं है। उनका निराकरण भी कराया जाएगा।

-इंद्र विजय, सहायक नगर आयुक्त द्वितीय

chat bot
आपका साथी