गणपति बप्पा मोरया..अगले बरस फिर से आना

डीजे और ढोल नंगाड़ों की धमक के बीच गणपति की विसर्जन यात्रा में जनमानस उल्लास

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 06:20 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 06:20 AM (IST)
गणपति बप्पा मोरया..अगले बरस फिर से आना
गणपति बप्पा मोरया..अगले बरस फिर से आना

मेरठ,जेएनएन। डीजे और ढोल नंगाड़ों की धमक के बीच गणपति की विसर्जन यात्रा में जनमानस उल्लास से डूबा नजर आया। गणपति के समक्ष झूमते हुए चल रही महिलाओं और पुरुषों की टोली अबीर-गुलाल से सराबोर रही। विसर्जन स्थल पर पहुंचने के दौरान भक्तों के चेहरों पर गणपति से बिछुड़ने का भाव रहा। उन्होंने अश्रुपूरित नेत्रों से अपने देवाधिदेव को विदा किया। अगली बरस गणपति फिर से आना के जयकारों से माहौल गूंज उठा।

शहरवासियों में गणपति पूजा को लेकर कितना उत्साह है, यह रविवार को विसर्जन यात्रा से नजर आया। गणपति को कहीं भक्त सिर पर रख ले जाते नजर आए, तो कहीं सुसज्जित डोले पर विराजमान कराकर गंतव्य की ओर जाते देखे गए। सूरजकुंड, बुढ़ाना गेट, सदर, शास्त्रीनगर और छोटी-छोटी कालोनियों में गणपति को विसर्जन के लिए भक्तिभाव से ले जाते लोग नजर आए। सूरजकुंड से दो दर्जन विसर्जन यात्राएं निकलीं। यही हाल बच्चा पार्क का रहा। आदर्शनगर स्थित सिद्धि विनायक मंदिर से गणपति की मूर्ति को नानू की नहर ले जाया गया।

बाबा खाकी स्थित जागेश्वर महादेव मंदिर में नव युवा मित्र मंडल द्वारा गणपति का पूजन किया गया। रविवार को धूमधाम से विसर्जन यात्रा निकाली गई। अंकुर गुप्ता, सचिन गुप्ता, आकाश, राजेश मित्तल, अमन वर्मा, दीपक वर्मा आदि मौजूद रहे। शताब्दी नगर सेक्टर वन सी से महंत तिवारी, रत्‍‌नाकर, रोहित शर्मा, प्रीतम सिंह, रत्‍‌नाकर, शिवम आदि मौजूद रहे। कंकरखेड़ा गुप्ता कालोनी निवासी राजीव खुराना ने घर पर ही गणपति का विसर्जन किया। सोनिया, कृतिका, पार्थ आदि मौजूद रहे। बागपत गेट स्थित भोले शंकर महादेव शिव मंदिर से गणपति की मूर्ति को धूमधाम से विसर्जन के लिए ब्रजघाट ले जाया गया। अभिषेक अग्रवाल, संजय प्रजापति, सतीश आदि मौजूद रहे।

सात गणपति की सवारी निकाली

हनुमानपुरी निवासी वेदप्रकाश गुप्ता ने गणपति के सात स्वरूपों को स्थापित कर उनका पूजन किया। रविवार को सात स्वरूपों को छोटे-छोटे रथों में आसीन कराकर ब्रजघाट ले जाया गया। उन्होंने बैट्री चलित बच्चों की कार को मूषक का रूप दिया था। उनकी झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। सुभाष गुप्ता, संदीप, अशोक, आकाश वर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी