मेरठ में कमिश्‍नरी चौराहे पर परिवार के साथ गैंगस्‍टर की पत्‍नी ने किया आत्‍मदाह का प्रयास, शरीर पर गिराया मिट्टी का तेल

गैंगस्‍टर की पत्‍नी से हुई सामूहिक दुष्‍कर्म मामले में कार्रवाई नहीं होने पर परिवार के साथ गैंगस्‍टर की पत्‍नी ने आत्‍महदाह का प्रयास किया। शुक्रवार को कमिश्‍नरी चौराहे पर पहुंचकर स्‍वजनों के साथ मिट्टी का तेल शरीर पर डाल लिया। इस घटना से चारों ओर भगदड़ मच गई।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 01:59 PM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 01:59 PM (IST)
मेरठ में कमिश्‍नरी चौराहे पर परिवार के साथ गैंगस्‍टर की पत्‍नी ने किया आत्‍मदाह का प्रयास, शरीर पर गिराया मिट्टी का तेल
कमिश्‍नरी चौराहे पर गैंगेस्‍टर की पत्‍नी ने आत्‍मदाह का प्रयास किया।

मेरठ, जेएनएन। गैंगस्‍टर की पत्‍नी से हुई सामूहिक दुष्‍कर्म मामले में कार्रवाई नहीं होने पर परिवार के साथ गैंगस्‍टर की पत्‍नी ने आत्‍महदाह का प्रयास किया। शुक्रवार को कमिश्‍नरी चौराहे पर पहुंचकर स्‍वजनों के साथ मिट्टी का तेल शरीर पर डाल लिया था। गनीमत रही कि मौके से पुलिस वहां पहुंच गई और अनहोनी होने से बच गई। इस दौरान चौराहे पर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही।

पुलिस पर भी लगाया आरोप: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़िता ने स्वजन संग कमिश्नरी चौराहे पर हंगामा करते हुए पुलिस पर भी धमकाने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची महिला पुलिस कर्मियों ने किसी तरह उनको शांत कराया। हंगामे की सूचना पर सीओ ब्रह्मपुरी भी पहुंच गए थे। हालांकि बाद में महिलाओं को सिविल लाइन थाने भेज दिया।

मची अफरातफरी : खरखौदा थाना क्षेत्र निवासी हिस्ट्रीशीटर और शराब तस्कर की पत्नी के साथ एक सप्ताह पहले सामूहिक दुष्कर्म किया था। इस दौरान पीड़िता के साथ मौजूद महिला को आरोपितों ने गोली मार दी थी, जो अस्पताल में भर्ती है। रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता स्वजन संग कमिश्नरी चौराहा पहुंची और मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। अचानक हुई घटना से अफरा तफरी मच गई।

कार्रवाई करने का निर्देश : पुलिस और पीएसी के जवानों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो हंगामा कर दिया था। सूचना पर महिला पुलिस भी पहुंच गई। आनन-फानन में सभी महिलाओं को सिविल लाइन थाने और महिला थाने भेज दिया गया। सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय ने बताया कि खरखौदा थाना पुलिस से मामले की जानकारी की गई है। मामले में कार्रवाई करने का निर्देश दे दिया गया है। 

chat bot
आपका साथी