38 करोड़ से मुकम्मल हुई गंगनहर पटरी की सुरक्षा व्यवस्था

दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चौ. चरण सिंह कांवड़ गंगनहर पटरी पर लोक निमा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 03:12 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 03:12 AM (IST)
38 करोड़ से मुकम्मल हुई गंगनहर पटरी की सुरक्षा व्यवस्था
38 करोड़ से मुकम्मल हुई गंगनहर पटरी की सुरक्षा व्यवस्था

मेरठ,जेएनएन। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चौ. चरण सिंह कांवड़ गंगनहर पटरी पर लोक निर्माण विभाग ने क्रैश बैरियर लगाने का कार्य पूरा कर लिया है। क्रैश बैरियर के निर्माण में सड़क मंत्रालय की नवीनतम तकनीक का उपयोग किया गया है। इस तकनीक को 'क्रैश टेस्टेड डब्ल्यू बीम क्रैश बैरियर' नाम से जाना जाता है। फरीदाबाद की कंपनी ने 38 करोड़ की लागत से यह कार्य पूरा किया है। यह लागत गंगनहर पटरी के दाएं ओर नव-निर्माण में स्वीकृत धनराशि 628.74 करोड़ में समायोजित है। लोनिवि पश्चिम के मुख्य अभियंता इ. संदीप कुमार ने बताया कि गुणवत्ता के मामले में 'क्रैश टेस्टेड डब्ल्यू बीम क्रैश बैरियर' की अति विशिष्ट व नवीनतम तकनीक है। यह क्रैश बैरियर सामान्य से 30 फीसद अधिक आघात सहने वाला है। मुजफ्फरनगर से मुरादनगर तक चौ. चरण सिंह कांवड़ गंगनहर पटरी मार्ग की लंबाई 111.49 किमी है।

क्रैश बैरियर के मुख्य बिदु

- एलाय मैटीरियल से बना है, सामान्य से कम लागत।

- सामान्य से अधिक आघात सहने वाला।

- टक्कर लगने के बाद भी क्षतिग्रस्त नहीं होगा, अपने स्वाभाविक आकार में रहेगा।

- वाहन टकराने पर ऊर्जा अवशोषण होती है।

- वाहन और यात्रियों की सुरक्षा में प्रबल कारगर।

बिजली घर पर फाल्ट होने से घंटों गायब रही बिजली: ऊर्जा निगम के मेरठ-रोड पर बड़ा महादेव मंदिर के सामने स्थित बिजलीघर में रविवार देर रात आग लगने से उपकरण फुंक गए, जिसके कारण लगभग आठ घंटे बिजली आपूíत ठप रही। बिजली व्यवस्था चौपट रहने से सुबह बिजली आपूíत भी बाधित रही। भीषण गर्मी में बिजली-पानी के संकट के चलते हाहाकार मच गया और लोग बिलबिला उठे। सुबह लगभग आठ बजे के बाद बिजली आपूíत सुचारू हो पायी।

रविवार देर रात नगर के मेरठ रोड स्थित 33 केवीए के बिजली घर में मेन केबिल में फाल्ट होने से केबिल में आग लग गई। कर्मचारियों ने समय रहते आग पर काबू पाया। केबिल फुंकने से रात लगभग 12 बजे नगर की बिजली आपूíत ठप हो गयी। बिजली गायब होने से गर्मी के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एसडीओ आरके पटेल को कर्मचारियों को व्यवस्था दुरूस्त करने में लगाया गया। सुबह लगभग नौ बजे बिजली आपूíत सुचारू हो पायी। सुबह बिजली गायब रहने से बिजली आपूíत भी चरमरा गई। लोगों को भीषण गर्मी में बिजली व पेयजल समस्या से भी जूझना पड़ा।

एसडीओ आर के पटेल ने बताया कि बिजली घर पर रात्रि में फाल्ट होने आग लग गई थी। जिससे केबिल फुंक गया था। रात्रि में ही कर्मचारियों को लगा दिया था। सुबह आठ बजे आपूíत सुचारू कर दी गई थी।

chat bot
आपका साथी