खरकाली गंगा घाट पहुंची गंगे च यमुने यात्रा, यज्ञ किया

देश की पवित्र नदियों की स्वछता व पवित्रता के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से चलायी जा रही गंगे च यमुने यात्रा के पदाधिकारियों ने सोमवार को खरकाली गंगा घाट पर हवन पूजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 07:30 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 07:30 PM (IST)
खरकाली गंगा घाट पहुंची गंगे च यमुने यात्रा, यज्ञ किया
खरकाली गंगा घाट पहुंची गंगे च यमुने यात्रा, यज्ञ किया

मेरठ, जेएनएन। देश की पवित्र नदियों की स्वच्छता व पवित्रता के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से चलायी जा रही गंगे च यमुने यात्रा के पदाधिकारियों ने सोमवार को खरकाली गंगा घाट पर हवन पूजन किया। गंगा तट पर सफाई अभियान चलाकर तट को पॉलीथिन मुक्त किया।

यात्रा में शामिल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत पर्यावरण प्रमुख रामअवतार ने बताया कि सोमवार सुबह यात्रा में शामिल लोगों ने खरकाली गांव में गंगा तट पर हवन कर मां गंगा की पूजा अर्चना की। व गंगा तट पर सफाई अभियान चलाकर तट पर फैली करीब बीस किलो पालीथिन एकत्र की। यात्रा प्रमुख स्वामी प्रणवानंद ने लोगों को पवित्र नदियों को स्वच्छ रखने व पवित्र बनाये रखने के लिये हर संभव प्रयास करने का संकल्प दिलाया। पूजा अर्चना के बाद यात्रा गढ़मुक्तेश्वर के लिये रवाना हो गयी। यात्रा में विक्रम, संघ के जिला पर्यावरण प्रमुख सुधीर त्यागी, अशोक शर्मा, जय प्रकाश गुप्ता, ललित शंकर, ब्लॉक प्रमुख केपी खुंटी, संजय अधाना, महेंद्र गिरी, अश्वनी शर्मा आदि मौजूद रहे।

ब्लाक संसाधन केंद्र पर प्रशिक्षण: सोमवार को खरखौदा के ब्लाक संसाधन केंद्र पर आधारशिला क्रियान्वयन संदार्शिका समृद्ध हस्तपुस्तिका एवं गणित किट पर आधारित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

खंड शिक्षा अधिकारी तौसीफ अहमद ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वही, प्रशिक्षण को विधु शर्मा, डा. सुधीर कुमार, डा. ओमलता उज्जवल एवं रश्मि रस्तोगी ने संबोधित किया।

राजकीय महिला महाविद्यालय में मिशन शक्ति अभियान शुरू: सोमवार को कस्बे के राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्या डा. रेखा रानी तिवारी और विभाग प्रभारी डा. सुमन सिंह एवं डा. सीमा गौतम के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान का आयोजन किया गया। जहां छात्राओं का उत्साह वर्धन किया।

chat bot
आपका साथी