शामली में पति बना हैवान, साथियों संग मिलकर पत्‍नी से सामूहिक दुष्‍कर्म, व‍िरोध पर दिया तीन तलाक

शामली में पति ने दो साथियों के साथ मिलकर अपनी पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने उसे तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा शीघ्र ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 11:07 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 11:07 PM (IST)
शामली में पति बना हैवान, साथियों संग मिलकर पत्‍नी से सामूहिक दुष्‍कर्म, व‍िरोध पर दिया तीन तलाक
शामली में साथियों के साथ मिलकर पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म।

शामली, जेएनएन। पति ने दो साथियों के साथ मिलकर अपनी पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने उसे तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह है मामला

क्षेत्र निवासी एक युवती की शादी चार वर्ष पूर्व जनपद मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले विवाहिता को दहेज के लिए प्रताडि़त कर रहे थे। एक सप्ताह पूर्व पति ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर तीन तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया।

इसके बाद महिला मायके आ गई। बुधवार को विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न व दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। शीघ्र ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी