श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह

श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह अभियान के तहत संग्रह टोलियों का समर्पण निधि संग्रह अभियान गति पकड़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 02:30 AM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 02:30 AM (IST)
श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह
श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह

मेरठ, जेएनएन। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह अभियान के तहत संग्रह टोलियों का समर्पण निधि संग्रह अभियान गति पकड़ रहा है। सोमवार को भी टोलियों ने घर-घर जाकर किया समर्पण निधि राशि का संग्रह किया। सोमवार को नगर में आरएसएस के जिला प्रचारक ललित शंकर, जिला संघचालक जय प्रकाश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र त्यागी, नगर संघ चालक अंशु गौतम पूर्व चेयरपर्सन उमर रस्तोगी से समपर्ण निधि का चेक लिया। वहीं, श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए चलाए जा रहे समर्पण निधि अभियान को गति देते हुए नगर में घर-घर जाकर समर्पण राशि का संग्रह किया गया। मोहल्ला तिहाई में बस्ती प्रमुख सचिन अग्रवाल, बूथ अध्यक्ष सुबोध रस्तोगी, विवेक आदि ने भी मंदिर के लिए घर-घर जाकर समर्पण निधि राशि का संग्रह किया। जबकि गुड़मंडी में मानवेंद्र शर्मा ने अपनी टोली के साथ समर्पण निधि राशि एकत्र की।

संकरी गली में छज्जा निर्माण रुका

मोहल्ला हीरालाल की संकरी गली में रास्ते पर छज्जे का निर्माण की शिकायत सोमवार को सीओ उदय प्रताप सिंह के समक्ष पहुंची। सीओ के आदेश पर पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। पीड़ित शफीक अहमद पुत्र सिद्दीक सोमवार को सीओ उदय प्रताप सिंह से मिला और प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह मोहल्ला हीरालाल स्थित संकरी गली में रहते हैं। मकान गली के अंत में स्थित है। मकान के सामने स्थित भवन भवन स्वामी गली में रास्ते के ऊपर दो फीट छज्जे का निर्माण कर चुका है और लिटर को तीन फीट और आगे बढ़ा रहा है। जबकि गली की चौड़ाई मात्र 4.5 फीट और गहराई लगभग 40 मीटर है। शिकायत पर सीओ के आदेश पर थाना पुलिस ने अवैध निर्माण को रुकवा दिया।

chat bot
आपका साथी