मेरठ में थाने के सामने से लेकर पूर्व मंत्री के घर के आगे तक लग रही पैठ, अफसर बने हुए हैं अनजान

मेरठ में प्रतिबंध के बावजूद भी शहर में कई जगहों पर पैठ लग रही है। इससे जहां लोगों को परेशानी होती है वहीं यातायात व्यवस्था भी बिगड़ती है। देहली गेट क्षेत्र में तो थाने के सामने से लेकर पूर्व मंत्री के घर के आगे तक पैठ लगती है।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 05:31 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 05:31 PM (IST)
मेरठ में थाने के सामने से लेकर पूर्व मंत्री के घर के आगे तक लग रही पैठ, अफसर बने हुए हैं अनजान
मेरठ में प्रतिबंध के बावजूद भी शहर में कई जगहों पर पैठ लग रही है।

मेरठ, जेएनएन। प्रतिबंध के बावजूद भी शहर में कई जगहों पर पैठ लग रही है। इससे जहां लोगों को परेशानी होती है, वहीं यातायात व्यवस्था भी बिगड़ती है। देहली गेट क्षेत्र में तो थाने के सामने से लेकर पूर्व मंत्री के घर के आगे तक पैठ लगती है। नगर निगम से लेकर पुलिस प्रशासन के अफसर भी यहां से गुजरते हैं, लेकिन किसी का ध्यान इस ओर नहीं है।

यह है मामला

सड़कों के किनारे लगने वाली पैठ पर काफी समय पहले कोर्ट ने प्रतिबंध लगा दिया था, जिसके बाद शहर में कई जगहों पर लगने वाली पैठ बंद हो गई थी। हालांकि अभी भी लाल कुर्ती क्षेत्र में सप्ताह के 2 दिन मंगलवार और शनिवार को पैठ लगती है। इससे जहां लोग परेशानी खेलते हैं, वहीं यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है। पूर्व में कई बार अफसर पैठ को हटा चुके हैं और उसी रास्ते से यातायात को भी निकाल चुके हैं। वर्तमान में स्थिति जस की तस है। दीदी के क्षेत्र में भी स्थिति यथावत ही है।

शुक्रवार को दिन निकलते ही थाने के सामने से लेकर पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर के घर के आगे तक दुकानें लग गई थी। इसके चलते ही जली कोठी से लेकर घंटाघर चौराहे तक बड़ी संख्या में लोग जुट गए थे। इससे जाम की स्थिति भी बन गई थी। साथ ही दिल्ली रोड पर भी जाम के हालात बन गए थे। थाने से कुछ दूर आगे ही नगर निगम का कार्यालय है जहां पर तमाम अफसर बैठते हैं। इसके अलावा दिल्ली रोड से भी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी गुजरते हैं। किसी का भी ध्यान जाम की ओर नहीं है।

chat bot
आपका साथी