रामकथा आठ से, तैयारियां जारी..पदाधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी

सरधना कस्बे के एक स्कूल में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें रामकथा के आयोजन के मद्देनजर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 09:35 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 09:35 PM (IST)
रामकथा आठ से, तैयारियां जारी..पदाधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी
रामकथा आठ से, तैयारियां जारी..पदाधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी

मेरठ, जेएनएन। सरधना कस्बे के एक स्कूल में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें रामकथा के आयोजन के मद्देनजर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई।

मीडिया प्रभारी प्रवीण जैन ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता सूर्यदेव त्यागी ने की। उन्होंने बताया कि कस्बे के रामलीला ग्राउंड में विधायक संगीत सोम की देखरेख में आठ से 15 नवंबर तक रामकथा का आयोजन होगा, जिसके कथावाचक श्रीश्री कौशल महाराज होंगे। इस दौरान सूर्य देव त्यागी को कमेटी का अध्यक्ष, धनपाल, सत्यप्रकाश महेश्वरी, नीरज गुप्ता, सधांशु गोयल, राजीव जैन व मानिकचंद को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं, विधायक प्रतिनिधि महामंत्री विपिन त्यागी बने हैं, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर सुशील कुमार रहेंगे। सुरक्षा प्रमुख सचिन खटीक व मोहित ठाकुर को बनाया गया। आंतरिक व्यवस्था प्रमुख गिरीश मित्तल, राजकुमार शर्मा महिपाल वाल्मीकि, अश्वनी गुप्ता को बनाया गया । मंच समिति प्रमुख की जिम्मेदारी संजीव गुप्ता, प्रदीप बुद्धि राजा, मुदित गर्ग, केके पब्लिक स्कूल संजीव कुमार, डा. महेश सोम व सुनीत त्यागी को दी।

सपा नेता का गृहनगर में स्वागत : किठौर के शाहजहांपुर में बुधवार को समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत होने पर सपा नेता मुमताज आलम का उनके गृहनगर में जोरदार स्वागत किया गया। नगरवासियों ने फूल-माला पहनाकर व ढोल-नगाड़ों के साथ कस्बे में जूलुस निकाला गया। अंत में नगर के झंडा चौक पर सभा आयोजित की गई, जहां सभा में मुमता•ा आलम ने शाहजहांपुर वासियों को मुबारकबाद दी। संचालन प्रधान यूसुफ खां तथा अध्यक्षता हाजी मतीन खाँ ने की। इस अवसर पर दिनेश प्रधान नानपुर, हाजी मतीन खां, रफीक खां, रवींद्र प्रधान, अमान उल्ला खां, वली उल्ला खा, नईम कुरैशी, अब्दुल वाहिद कुरैशी, वसीम सलमानी, जावेद खां आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी