सहारनपुर में समूह बनाने के नाम पर महिलाओं से ठगी, ऐसे पकड़ा गया आरोपित

सहारनपुर के चंदपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपने को ब्लॉक का कर्मचारी बताते हुए लगभग चार माह पहले मीटिंग करते कहा कि समूह बनाकर सभी को एक-एक लाख रूपये दिये जायेंगे। एडवांस में सभी से महिलाओं से एक-एक हजार पचास रुपये ले लिए।

By Parveen VashishtaEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 07:06 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 07:06 PM (IST)
सहारनपुर में समूह बनाने के नाम पर महिलाओं से ठगी, ऐसे पकड़ा गया आरोपित
सहारनपुर में समूह बनाने के नाम पर महिलाओं से ठगी

सहारनपुर, जागरण संवाददाता। बडगांव क्षेत्र में समूह बनाने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपित ने ठगी के बाद अपना फोन तक बंद कर लिया था।

यह है मामला 

क्षेत्र के चंदपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपने को ब्लॉक का कर्मचारी बताते हुए लगभग चार माह पहले मीटिंग करते कहा कि समूह बनाकर सभी को एक-एक लाख रूपये दिये जायेंगे। एडवांस में सभी से महिलाओं से एक-एक हजार पचास रुपये ले लिए। महिलाओं मधु, गुड्डी, सरोज व मांगेराम ने बताया कि कई माह तक उसका फोन भी नहीं मिल रहा था। रविवार को यह ठग पैट्रोल पंप से तेल ले रहा था तो इसी समय पीडित मांगेराम भी तेल लेने पंप पर पंहुच गया। पहचान लेने के बाद ठग भागने लगा तो मांगेराम ने उसे पकड कर लोगों की सहायता से थाना लाकर पुलिस को सोंप दिया है। सूचना पर पीड़ित महिलाएं भी थाना पर आ गई ओर हंगामा किया। पुलिस ने महिलाओं को समझा बुझाकर घर भेज दिया है। हिरासत में पकडे गए व्यक्ति ने अपना नाम सुनील बताया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

ट्रेन की चपेट में आकर टांग कटी

सहारनपुर। रामपुर मनिहारान क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।

रविवार को अपने कार्यालय जा रहे विद्युत विभाग के कर्मचारी तौफीक उमर ने एक व्यक्ति को देखा कि एक व्यक्ति रेल की पटरी के पास पड़ा हुआ है, जिसकी एक टांग अलग कटी पड़ी है। कुछ ही देर पहले वहां से ट्रेन गुजरी थी। उमर को मामला समझते देर नहीं लगी। तौफीक उमर ने मानवता की मिसाल देते हुए पुलिस व अपने स्टाफ के लोगों को भी सूचना दी। सूचना मिलते ही कस्बा इंचार्ज एसआई बिजेंद्र ङ्क्षसह रावल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे और गम्भीर रूप से घायल व्यक्ति को जिला चिकित्सालय भिजवाया।

घायल व्यक्ति केवल अपना नाम अब्दुल अजीज खान ही बता सका। इसके अलावा उसकी हालत कुछ बताने लायक नहीं थी और उसके पास से पुलिस को कोई आईडी भी नहीं मिली। पुलिस टीम घायल के नाम अब्दुल अजीज खान के सहारे बाकी जानकारी जुटाने की कोशिश में लगी हैं।

chat bot
आपका साथी