जनसहयोग से विकास के चार वर्ष हुए पूर्ण : दिनेश खटीक

सूबे में योगी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को नगर पालिका के मैदान में विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Mar 2021 06:38 PM (IST) Updated:Sat, 20 Mar 2021 06:38 PM (IST)
जनसहयोग से विकास के चार वर्ष हुए पूर्ण : दिनेश खटीक
जनसहयोग से विकास के चार वर्ष हुए पूर्ण : दिनेश खटीक

मेरठ, जेएनएन। सूबे में योगी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को नगर पालिका के मैदान में विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विधायक दिनेश खटीक ने कहा कि सरकार द्वारा जनसहयोग से विकास के चार वर्ष पूर्ण करना गौरव प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र में रिकार्ड विकास कार्य उनके द्वारा कराए गए हैं। एजुकेशन हब के लिए कदम बढ़ाकर महाविद्यालय, दो इंटर कालेज की नींव रखी तो ऐतिहासिक धरोहर को संजोने के लिए प्रयास जारी है। इस मौके पर विधायक ने चेतावाला पुल के साथ 442करोड़ रुपये के विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। वहीं, छात्राओं को साइकिल व दिव्यांगों को ट्राई साइकिल और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।

बतौर मुख्य अतिथि विधायक दिनेश खटीक ने कहा जनता ने जिस उम्मीद के साथ चुना उसपर योगी सरकार व जनप्रतिनिधि कसौटी पर खरे उतरने का प्रयास किया। डेढ़ गुना बजट बढ़ाकर प्रदेश के विकास को पंख लगा दिए। वहीं, हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र में 25 सालों के इतिहास में पहली बार इतना विकास हुआ है। 442 करोड़ की परियोजना से विकास कार्य कराए गये। जिसमें 157 करोड़ के बजट से चेतावाला पुल का निर्माण कराकर दो जनपदों के बीच की दूसरी कम कर दी। वहीं, 10 करोड़ 79 लाख से हस्तिनापुर में महाविद्यालय की नींव रख दी। तो परीक्षितगढ़ ब्लाक के नंगला सलेमपुर व बली गांव में दो इंटर कालेज की सौगात दी। 51 करोड़ रुपये की लागत से गंगा पर तटबंध का निर्माण का काम युद्ध स्तर पर हो रहा है। जिससे बाढ़ का खतरा दूर होगा। वहीं, मवाना में पांच करोड़ रुपये की लागत से मध्य गंगनहर पर पुल निर्माण, 102 करोड़ के बजट से मवाना-जयसिंहपुर, भद्रकाली आदि मार्ग का चौड़ीकरण होगा। 135 गांवों में सड़कों का निर्माण हुआ। बिजलीकरण में सुधार हुआ है। शहर में 24 घंटे और देहात में 18 घंटे विद्युत आपूíत हो रही है। क्षेत्र के तीनों ब्लाक में सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को रोजगार दिया गया।

मुख्यमंत्री लाइव भाषण दिखाया

कार्यक्रम में सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री के भाषण का लाइव भी दिखाया गया। जिसमें मुख्यमंत्री से प्रदेश के विकास एवं जनहित में चल रही योगजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में विस्तार से बताया। छात्राओं को साइकिल तो दिव्यांगों को ट्राई साइकिल दी

इस मौके पर विधायक ने श्रम विभाग द्वारा चिन्हित पात्र दिव्यांगों को ट्राई साइकिल व गरीब छात्राओं को साइकिल वितरित की। इसके अलावा मवाना ब्लाक की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये।

-ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में अध्यक्षता एडीएमई मदन सिंह गब्र्याल ने और संचालन ईओ सुनील व बीडीओ सुरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया। एसडीएम कमलेश गोयल, भाजपा जिला महामंत्री संजीव बंसल, नगर पंचायत बहसूमा चेयरमैन विनोद चाहल, भाजपानेत्री सुधा चौहान, भूपेंद्र त्यागी, नगर अध्यक्ष गोविद गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष सुभाष दीक्षित, आदित्य गोयल, हरिओम शर्मा,सोनिका गुप्ता आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी