मेरठ में जय भीमनगर में मकान गिरने से चार वर्षीय बच्चे की मौत, बहन गंभीर रूप से घायल

जय भीम नगर में दो मंजिला मकान गिरने से 4 वर्षीय मासूम की मौत हो गई जबकि की बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में बच्ची को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। सूचना पर भावनपुर और मेडिकल थाना पुलिस पहुंची। घटना के बाद आसपास के लोगों ने हंगामा

By Taruna TayalEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 04:59 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 04:59 PM (IST)
मेरठ में जय भीमनगर में मकान गिरने से चार वर्षीय बच्चे की मौत, बहन गंभीर रूप से घायल
जय भीमनगर में मकान गिरने से चार वर्षीय बच्चे की मौत।

मेरठ, जेएनएन। जय भीम नगर में दो मंजिला मकान गिरने से 4 वर्षीय मासूम की मौत हो गई जबकि की बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में बच्ची को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। सूचना पर भावनपुर और मेडिकल थाना पुलिस पहुंची। घटना के बाद आसपास के लोगों ने हंगामा किया।

भावनपुर थाना क्षेत्र के जय भीम नगर में सत्येंद्र परिवार के साथ रहते हैं। दो मंजिला मकान में उनके अन्य भाई भी रहते हैं। मंगलवार दोपहर अचानक से मकान गिर गया। आसपास के लोग दौड़े और मलबे में से परिवार के लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। चार साल के मासूम रचित मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके चाचा की लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

सूचना पर सीओ सिविल लाइन सीओ सदर देहात और 2 थानों की फोर्स भी पहुंच गई। आसपास के लोगों ने घटना के बाद हंगामा किया उनका आरोप था कि राहत कार्य देर से शुरू हुआ।

chat bot
आपका साथी