मेरठ में 24 घंटे में चार वारदात, बदमाशों ने पुलिस को दी खुली चुनौती

लिस के इकबाल को बदमाश चुनौती दे रहे हैं। बदमाशों ने 24 घंटे में ही लूट और चोरी की ताबड़तोड़ चार वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने दिन दहाड़े चोरी की वारदात का अंजाम दिया। कहीं पर लाखों का माल साफ कर दिया।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 09:10 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 09:10 AM (IST)
मेरठ में 24 घंटे में चार वारदात, बदमाशों ने पुलिस को दी खुली चुनौती
मेरठ में बदमाशों ने दी खुली चुनौती ।

जागरण संवाददाता, मेरठ। पुलिस के इकबाल को बदमाश चुनौती दे रहे हैं। बदमाशों ने 24 घंटे में ही लूट और चोरी की ताबड़तोड़ चार वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने दिन दहाड़े चोरी की वारदात का अंजाम दिया। कहीं पर लाखों का माल साफ कर दिया तो कहीं बाइक व कारोबारी से मोबाइल लूट कर ले गए। पुलिस ने इन मामलों में मुकदमा दर्ज किया है।

स्टील कारोबारी से मोबाइल लूटा: लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के फिरोज नगर घंटे वाली गली निवासी नसीरूद्दीन स्टील कारोबारी हैं। उनकी साली मेडिकल कालेज में भर्ती है। शनिवार रात वह उसे देखने के लिए गए थे। देर रात बाइक से घर लौट रहे थे। भूमिया पुल पर एक फोन आ गया। वह सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे थे, तभी बाइक सवार दो युवक आए और मोबाइल लूटने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि उनको सुबह तहरीर देने के लिए कहा। वह ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे तो लिसाड़ी गेट भेज दिया। वहां से ब्रह्मपुरी के लिए कह दिया। वह ब्रह्मपुरी थाने में तहरीर देकर चले गए।

डिप्टी सीएम के कार्यक्रम के पास से बाइक चोरी: बागपत निवासी विशाल सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहनपुरी निवासी मामा के यहां आया हुआ है। रविवार सुबह वह मामा के बेटों के साथ विक्टोरिया पार्क में क्रिकेट खेलने के लिए आया था। बाइक उसने मैदान के पास ही खड़ी कर दी थी। जब वह लौटा तो बाइक नहीं थी। उसने कंट्रोल रूम को सूचना दी। वहीं, विक्टोरिया पार्क के पास ही डिप्टी सीएम का कार्यक्रम भी था। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात थी।

छात्र से लूट में हाथ खाली: शनिवार रात वेस्ट एंड रोड निवासी छात्र रिया से बुलेट सवार बदमाशों ने चेन लूट ली थी। रविवार को सीसीटीवी फुटेज में बुलेट का धुंधला नंबर मिला है। पुलिस का कहना है कि बदमाश जल्द पकड़े जाएंगे।

लाखों का माल साफ किया

नौचंदी थाना क्षेत्र के शिव सरोवर कालोनी निवासी राजकमल राजपूत की सिक्योरिटी एजेंसी है। शुक्रवार शाम वह पत्नी और बेटा-बेटी के साथ पारिवारिक कार्यक्रम में बिजनौर गए थे। रविवार दोपहर को लौटे तो मेन गेट का ताला लगा था, जबकि भीतर के ताले टूटे हुए थे। बदमाश घर में रखे करीब दो लाख रुपये, लाखों के सोने के जेवर और चांदी के सौ सिक्के व अन्य आभूषण ले गए। सीसीटीवी फुटेज में बदमाश शनिवार रात करीब एक बजे वैगनआर से आते दिखाई दे रहे हैं। एक बच्चा भी उनके साथ था। 

chat bot
आपका साथी