ट्रैक्टर लूट के मामले में चार गिरफ्तार, दो आरोपित फरार..पुलिस ने किया चालान

मेरठ-करनाल हाईवे के बपारसी गांव में दो सप्ताह पहले बदमाशों ने ट्रैक्टर लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने उक्त मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दो आरोपित पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 06:55 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 06:55 PM (IST)
ट्रैक्टर लूट के  मामले में चार गिरफ्तार, दो आरोपित फरार..पुलिस ने किया चालान
ट्रैक्टर लूट के मामले में चार गिरफ्तार, दो आरोपित फरार..पुलिस ने किया चालान

मेरठ, जेएनएन। मेरठ-करनाल हाईवे के बपारसी गांव में दो सप्ताह पहले बदमाशों ने ट्रैक्टर लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने उक्त मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दो आरोपित पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। शुक्रवार को आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

सीओ आरपी शाही व इंस्पेक्टर बृजेश कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि बीती 13 सितंबर को मुकर्रम पुत्र निजामुद्दीन, जावेद पुत्र इलियास निवासी मोहल्ला मुन्नालाल भैंसा रोड मस्जिद वाली गली मवाना, रोहताश पुत्र जोधा निवासी मुजफ्फरनगर थाना जानसठ व टोनी पुत्र रतन सिंह निवासी जहांगीरपुरी दिल्ली को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। सुक्का उर्फ हुसैन पुत्र ननूर, अमजद पुत्र करामत निवासी अतरासी थाना रकबपुर जिला अमरोहा मौका पाकर फरार हो गए। आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि वे रात को कार से हाईवे पर सुनसान जगह पर ट्रैक्टर-लूट की घटना को अंजाम देते थे। इसके बाद उसे बेचकर आपस में बराबर का पैसा बांट लेते थे। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर दो ट्रैक्टर व एक कार बरामद की है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपितों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है। बाकी फरार आरोपितों की तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।

जेठ पर मारपीट का आरोप : सरधना थाना क्षेत्र के दबथुवा गांव में विवाहिता ने शुक्रवार को जेठ पर मारपीट का आरोप लगा तहरीर दी है। बबीता निवासी दबथुवा ने बताया कि उसके पति सहित चार भाई हैं। शनिवार को प्रापर्टी को लेकर वसीयत टूटने वाली थी। आरोप है कि वह शुक्रवार का घर पर थी। तभी आरोपित जेठ आया और मामूली कहासुनी पर मारपीट करने लगा, जिसमें वह घायल हो गई। घायल अवस्था में पीड़िता अपने बेटी के साथ थाने पहुंची। जहां, पुलिस ने महिला का सीएचसी में मेडिकल करवाया। पुलिस ने पीड़िता को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

chat bot
आपका साथी