चार आरोपितों ने चकमा देकर कोर्ट में किया सरेंडर, रूहासा में पुलिस पर हुआ था जानलेवा हमला Meerut News

दौराला थाना क्षेत्र के गांव रूहासा में 18 जनवरी को पुलिस टीम पर हुए जानलेवा हमले और वांछित बदमाश को छुड़ाने के मामले में नामजद चार आरोपितों ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर किया है ।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 01:47 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 01:47 PM (IST)
चार आरोपितों ने चकमा देकर कोर्ट में किया सरेंडर, रूहासा में पुलिस पर हुआ था जानलेवा हमला Meerut News
मेरठ के रूहासा में पुलिस पर हमले करने वाले आरोपितों ने किया सरेंडर।

मेरठ, जेएनएन। दौराला थाना क्षेत्र के गांव रूहासा में 18 जनवरी को पुलिस टीम पर हुए जानलेवा हमले और वांछित बदमाश को छुड़ाने के मामले में नामजद चार आरोपितों ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर किया है। वहीं पुलिस बाकी फरार आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

गांव रूहासा निवासी मुदस्सिर पुत्र बुंदू पर दौराला थाने में गोतस्करी, गोकशी के कई मुकदमें दर्ज थे। इन मुकदमों में मुदस्सिर वांछित चल रहा था। 18 जनवरी को थाने के एसएसआइ महेंद्र सिंह और दादरी चौकी इंचार्ज सुखवीर अन्य छह पुलिसकर्मियों संग रूहासा गांव दबिश देकर वांछित बदमाश मुदस्सिर को गिरफ्तार कर लिया था। तभी बदमश के परिजन और ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर बदमाश मुदस्सिर को छुड़ाकर भगा दिया। उसके बाद पुलिस टीम को लाठी डंडों से पीटा गया। जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल भी हुए थे।

दारोगा सुखवीर सिंह ने अपनी तहरीर पर 12 नामजद और आधा दर्जन से अधिक अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इनमें से चार नामजद आरोपितों ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

इससे पहले मुख्य आरोपित मुदस्सिर ने भी पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर किया था। वहीं दो अन्य महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब तक इस केस में सात आरोपित जेल जा चुके हैं। इंस्पेक्टर किरन पाल सिंह का कहना है कि फरार आरोपितों को जल्द पुलिस गिरफ्तार करेगी, कोर्ट बख्शा नहीं जाएगा।  

chat bot
आपका साथी