एमईएस, डोरली और मोदीपुरम स्टेशन पर भी फाउंडेशन का कार्य शुरू

रैपिड रेल कारिडोर का कार्य तेज गति से चल रहा है। मेरठ जिले में पड़ने वाले

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 03:16 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 03:16 AM (IST)
एमईएस, डोरली और मोदीपुरम स्टेशन पर भी फाउंडेशन का कार्य शुरू
एमईएस, डोरली और मोदीपुरम स्टेशन पर भी फाउंडेशन का कार्य शुरू

मेरठ,जेएनएन। रैपिड रेल कारिडोर का कार्य तेज गति से चल रहा है। मेरठ जिले में पड़ने वाले कुल 12 स्टेशनों में से 11 स्टेशनों पर कार्य शुरू हो गया है। कुछ समय बाद मेरठ नार्थ पर भी कार्य शुरू हो जाएगा। जिसके बाद सभी एलिवेटेड व भूमिगत स्टेशन बनाने का कार्य गति पकड़ लेगा। कारिडोर के लिए दिल्ली रोड पर डिवाइडर के बीच में पिलर बनाने का कार्य चल रहा है। यही नहीं, परतापुर में रेल पटरी बिछाने वाले वायडक्ट का भी कार्य चल रहा है। स्टेशन काम की वर्तमान स्थिति

1. भूड़बराल यानी मेरठ साउथ फाउंडेशन व पिलर का कार्य जारी

2. परतापुर पिलर व स्टेशन निर्माण जारी। प्रथम तल के छत के लिए विम रखे जा रहे हैं।

3. रिठानी पिलर निर्माण जारी। जल्द ही प्रथम तल के लिए विम रखे जाएंगे।

4. शताब्दीनगर फाउंडेशन कार्य जारी।

5. ब्रह्मापुरी फाउंडेशन कार्य जारी।

6. मेरठ सेंट्रल भूमिगत स्टेशन है। डीवाल तैयार करने से पहले के कार्य जारी। जिसके लिए ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है।

7. भैंसाली भूमिगत स्टेशन है। डीवाल तैयार की जा रही है।

8. बेगमपुल भूमिगत स्टेशन है। डीवाल से संबंधित कार्य जारी है।

9. एमईएस फाउंडेशन का कार्य शुरू हुआ है।

10. डोरली फाउंडेशन का कार्य शुरू हुआ है।

11. मेरठ नार्थ फाउंडेशन का कार्य शुरू होना बाकी।

12. मोदीपुरम फाउंडेशन का कार्य शुरू हुआ है।

chat bot
आपका साथी