मेरठ: घर के आगे से निकली बारात पर टूट पड़े गांव के कुछ लोग, बरातियों को जमकर पीटा; जानें पूरा विवाद

Attacked in Barat in Meerut घर के आगे से बरात निकलने पर पूर्व प्रधान ने बेटों और साथियों के साथ मिलकर बरातियों को पीट दिया। मारपीट में दूल्हे का भाई और चाची भी घायल हो गए। लड़की पक्ष के लोग भी पहुंच गए और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 11:15 AM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 11:41 AM (IST)
मेरठ: घर के आगे से निकली बारात पर टूट पड़े गांव के कुछ लोग, बरातियों को जमकर पीटा; जानें पूरा विवाद
मेरठ में घर के सामने से गुजर रही बारात में मारपीट और हंगामा हो गया।

मेरठ, जेएनएन। घर के आगे से बरात निकलने पर पूर्व प्रधान ने बेटों और साथियों के साथ मिलकर बरातियों को पीट दिया। मारपीट में दूल्हे का भाई और चाची भी घायल हो गए। लड़की पक्ष के लोग भी पहुंच गए और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है।

इंचौली थाना क्षेत्र के मैथना गांव निवासी विनेश की शादी भावनपुर थाना क्षेत्र के राली गांव निवासी महेंद्र की बेटी से तय हुई थी। शुक्रवार शाम को बरात आ गई थी। रात में चार बराती पूर्व प्रधान चरण सिंह के घर के सामने से जा रहे थे। आरोप है कि चरण सिंह ने उनको रोककर गाली-गलौच कर दी। विरोध करने पर चरण सिंह, उनके बेटे और अन्य लोगों ने बरातियों की पिटाई कर दी। सूचना पर दूल्हे का भाई और अन्य रिश्तेदार भी पहुंच गए।

इस पर आरोपितों ने उन पर भी हमला बोल दिया। इसके बाद लड़की पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। काफी देर तक लाठी-डंडे चले। इस दौरान दूल्हे का भाई जनम सिंह और चाची सुधा घायल हो गईं। आरोपितों ने दूल्हे की नोटों की माला और उसकी चाची का मंगलसूत्र भी लूट लिया। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए थे। वहीं, चरण सिंह का कहना है कि चारों बराती शराब पीकर उनके घर के सामने गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी, उनके सिर में चोट आ गई। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। पीड़ित पक्ष ने तहरीर दे दी है। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक पक्ष की तहरीर मिल गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

चुनावी रंजिश बनी कारण

चरण सिंह पूर्व में गांव का प्रधान रह चुका है। इस बार भी वह चुनाव में खड़ा हुआ था, लेकिन हार गया। वहीं, महेंद्र सिंह विपक्षी प्रत्याशी के पक्ष में थे। पहले से दोनों पक्षों में तनातनी चली आ रही है। पूर्व में भी कई बार दोनों पक्ष आमने-सामने आ चुके हैं। 

chat bot
आपका साथी