मेरठ : कांग्रेस के पूर्व विधायक दामोदर शर्मा नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुआ निधन

कांग्रेस के पूर्व विधायक दामोदर शर्मा का गुरुवार को निधन हो गया। दामोदर शर्मा कांग्रेस से वर्ष 1980 से 85 तक मेरठ की खरखौदा सीट से विधायक रहे। उनके चुनाव में प्रचार के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी आईं थीं।

By Parveen VashishtaEdited By: Publish:Fri, 29 Oct 2021 12:25 AM (IST) Updated:Fri, 29 Oct 2021 08:47 AM (IST)
मेरठ : कांग्रेस के पूर्व विधायक दामोदर शर्मा नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुआ निधन
कांग्रेस के पूर्व विधायक दामोदर शर्मा नहीं रहे

मेरठ, जागरण संवाददाता। कांग्रेस के पूर्व विधायक दामोदर शर्मा का गुरुवार को निधन हो गया। लखनऊ जाने के लिए उन्‍हें हापुड़ रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़नी थी। बताया जा रहा है कि स्टेशन पर ही ह्दय गति रुकने की वजह से उनकी मृत्यु हो गई।

दामोदर शर्मा कांग्रेस से वर्ष 1980 से 85 तक खरखौदा से विधायक रहे। उनके चुनाव में प्रचार के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी आईं थीं। दामोदर शर्मा जनता इंटर कालेज खरखौदा में शिक्षक व मेरठ बार एसोसिएशन के सदस्य भी थे। वह शास्त्रीनगर में रहते थे। उनके दो बेटे अरुण शर्मा और अजय शर्मा हैं। गुरुवार रात करीब 10.30 बजे उनकी मृत्यु की खबर आई। कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन अंबेडकर ने बताया कि लखनऊ के लिए ट्रेन पकड़ने वह मेरठ से हापुड़ स्टेशन पहुंचे थे। शोक संवेदना व्यक्त करने उनके आवास पर देर रात कांग्रेस के नेता व अन्य गणमान्य लोग पहुंचे।

chat bot
आपका साथी