पूर्व मंत्री व भाजपा नेता जयपाल सिंह गुर्जर का नोएडा के मेट्रो अस्पताल में निधन, दो दिन पहले हुए थे संक्रमित

पूर्व मंत्री व भाजपा नेता जयपाल सिंह गुर्जर का नोएडा के मेट्रो अस्पताल में निधन हो गया। नोएडा के मेट्रो अस्‍पताल में इनका इलाज चल रहा था। दो दिन पहले यानी चार मई को इनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 02:09 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 08:11 PM (IST)
पूर्व मंत्री व भाजपा नेता जयपाल सिंह गुर्जर का नोएडा के मेट्रो अस्पताल में निधन, दो दिन पहले हुए थे संक्रमित
पूर्व मंत्री व भाजपा नेता जयपाल सिंह गुर्जर का निधन।

मेरठ, जेएनएन। पूर्व मंत्री व भाजपा नेता जयपाल सिंह गुर्जर का नोएडा के मेट्रो अस्पताल में निधन हो गया। नोएडा के मेट्रो अस्‍पताल में इनका इलाज चल रहा था। दो दिन पहले यानी चार मई को इनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद इन्‍हे नोएडा के मेट्रो अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर इनका इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि तबीयत खराब बिगड़ने से इनका निधन हो गया। कल्याण सिंह, रामप्रकाश गुप्त, मायावती एवं राजनाथ सिंह के मंत्रिमंडल में मंत्री रहे। जयपाल सिंह गुर्जर  मेरठ के खरखौदा क्षेत्र के लालपुर गांव के रहने वाले थे।

नोएडा के मेट्रो अस्पताल में उनका दिल की बीमारी का उपचार चल रहा था। उनके बड़े बेटे प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार को उनकी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। गुरुवार करीब 11बजे उन्होंने नोएडा के मेट्रो हाल अस्पताल में अंतिम सांस ली। पूर्व मंत्री चौधरी जयपाल सिंह खरखौदा क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी थे। वे भारतीय जनता पार्टी में कई बड़े पदों पर रहे थे।

कल्याण सिंह, रामप्रकाश गुप्त, मायावती  एवं राजनाथ सिंह  के मंत्रिमंडल में मंत्री रहे। पूर्व मंत्री जयपाल सिंह के तीन बेटे हैं। बड़े बेटे प्रताप सिंह भाजपा में राजनीति कर रहे हैं। वही दूसरे बेटे विकास यमुना अथॉरिटी औद्योगिक विकास प्राधिकरण में अधिशासी अभियंता के पद पर हैं। वहीं तीसरे बेटे संजय गुर्जर ब्लाक प्रमुख रह चुके हैं। प्रताप सिंह ने बताया कि अंतिम संस्कार पैतृक गांव लालपुर में शाम 5:00 बजे किया जाएगा।

 चौधरी जयपाल सिंह का राजनीति में इतिहास 

1: पूर्व मंत्री चौधरी जयपाल सिंह 1977 में कांग्रेस से खरखोदा विधानसभा का चुनाव लड़े 350 वोटों से हार गए।

2: 1980 में निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़े दामोदर शर्मा से 25 वोटों से हार गए।

3: 1993 में बीजेपी से खरखौदा से विधायक बने।

4: 1996 में बीजेपी से पुनः विधायक बने और बसपा भाजपा गठबंधन की सरकार में मायावती कल्याण सिंह की सरकार में बाढ़ नियंत्रण सिंचाई एवं नलकूप मंत्री रहे। उसके बाद रामप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में दुग्ध विकास मंत्री का पद संभाला।

 इन पदों पर भी रहे आसीन 

पूर्व मंत्री जयपाल सिंह भारत दूरसंचार विभाग की कमेटी में नामित सदस्य रहे।

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री रहे।

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रहे।

मंत्री रहते विभागों को कराया फायदा 

पूर्व मंत्री चौधरी जयपाल सिंह के बड़े बेटे प्रताप सिंह ने बताया कि उनके पिताजी ने मंत्री पदों पर रहते हुए विभागों को काफी लाभ पहुंचाया और सरकार की कमाई में इजाफा भी हुआ।

chat bot
आपका साथी