कृषि विधेयक बिल पर बोले सचिन पायलट, बर्बाद हो जाएगा देश का किसान Bulandshahar News

बुलंदशहर सदर सीट पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने संबोधित किया| सचिन पायलट ने कहा कि लखनऊ से लेकर दिल्ली तक की सरकार में किसानों की पैरवी करने वाला कोई नहीं है।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 02:54 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 05:00 PM (IST)
कृषि विधेयक बिल पर बोले सचिन पायलट, बर्बाद हो जाएगा देश का किसान Bulandshahar News
बुलंदशहर सदर सीट पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा

बुलंदशहर, जेएनएन। बुलंदशहर सदर सीट पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने संबोधित किया| सचिन पायलट ने कहा कि लखनऊ से लेकर दिल्ली तक की सरकार में किसानों की पैरवी करने वाला कोई नहीं है। भाजपा ने कृषि विधेयक बिल से किसान बर्बाद हो जाएगा।

मंडी बंद होने से व्यापारी और मजदूरों का मजदूरों का रोजगार समाप्त हो जाएगा। कृषि विधेयक बिल फसलों का समर्थन मूल्य भी समाप्त हो जाएगा। देश में जाति और धर्म के नाम पर राजनीति कर देश का माहौल बिगाड़ रही है। बसपा सरकार में जो काम पर्दे के पीछे होता था वह खुलेआम हो रहा है। भाजपा केवल मंदिर-मस्जिद के नाम पर बात करती है। किसानों के खाद बीज फसलों का समर्थन मूल्य की कोई बात नहीं कर रही है। आज किसान नौजवान मजदूर सभी वर्ग परेशान है। लोकसभा चुनाव से पहले लोगों के खाते में 1500000 रुपए और किसानों की आय दोगुनी करने के नाम पर भाजपा ने वोट ले लिया, लेकिन आज किसान पर चौतरफा मार पड़ रही है। बिहार और मध्य प्रदेश से बदलाव की शुरुआत हो गई है। आप भी उपचुनाव में भाजपा को बदलाव  का संदेश दीजिए |

chat bot
आपका साथी