राष्ट्रीय लोकदल में शामिल बसपा के पूर्व विधायक विनोद हरित ने कहा, मंदिर-मस्जिद में लगी है भाजपा, जनता महंगाई से परेशान

राष्ट्रीय लोकदल में शामिल होते ही बसपा के पूर्व विधायक विनोद हरित ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रालोद में शामिल होते ही भाजपा पर जमकर बरसे पूर्व विधायक। बोले भाजपा ने खत्म नहीं किए दो अप्रैल 2018 हिंसा के मुकदमे।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 08:18 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 08:18 PM (IST)
राष्ट्रीय लोकदल में शामिल बसपा के पूर्व विधायक विनोद हरित ने कहा, मंदिर-मस्जिद में लगी है भाजपा, जनता महंगाई से परेशान
रालोद में शामिल होते ही भाजपा पर जमकर बरसे पूर्व विधायक।

मेरठ, जेएनएन। राष्ट्रीय लोकदल में शामिल होते ही बसपा के पूर्व विधायक विनोद हरित ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को बाउंड्री रोड स्थित कार्यालय पर रालोद पदाधिकारियों के साथ प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि भाजपा के राज में किसानों पर खूब अत्याचार हो रहा है।

लखीमपुर खीरी की घटना ने भाजपा का चेहरा बेनकाब किया है। जनता पेट्रोल डीजल व घरेलू गैस सिलेंडर की महंगाई से परेशान है, जबकि भाजपा मंदिर-मस्जिद के मुद्दे में लगी है। उन्होंने दावा किया रालोद आगामी चुनाव में शानदार प्रदर्शन करेगा। सिवालखास से विधायक रह चुके विनोद हरित ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में जो भी योजनाएं व कार्य चल रहे हैं। वह सब पुराने हैं, भाजपा ने अपनी सरकार में कोई भी नया कार्य नहीं किया। शिक्षित युवाओं की बेरोजगारी लगातार बढ रही है। भाजपा सरकार में किसानों की कमर टूट गई है।

पूर्व विधायक ने कहा कि उन्होंने भाजपा से दो अप्रैल 2018 की सिंह में अनुसूचित जाति के लोगों पर दर्ज मुकदमे खत्म करने की मांग रखी थी। लेकिन भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं के मुकदमे वापस किए, दो अप्रैल के नहीं। आरोप लगाया कि भाजपा भेदभाव से काम करती है। बाहर से आए हुए लोग भाजपा में शामिल होते ही बेदाग हो जाते हैं। रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौ. यशवीर सिंह, सुनील रोहटा, जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़, राजकुमार सांगवान व राहुल देव ने भाजपा छोड़कर आए विनोद हरित को पार्टी का पटका पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी