बसपा को फिर लगा बड़ा झटका पूर्व विधायक जगपाल सिंह भाजपा में शामिल

सहारनपुर में बसपा को झटके पर झटके लग रहे हैं। सबसे बड़ा झटका मंगलवार को उस समय लगा। जब हरौड़ा (वर्तमान में सहारनपुर देहात) से तीन बार विधायक चुने गए जगपाल सिंह भाजपा में शामिल हो गए ।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 02:48 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 02:48 PM (IST)
बसपा को फिर लगा बड़ा झटका पूर्व विधायक जगपाल सिंह भाजपा में शामिल
पूर्व विधायक जगपाल सिंह भाजपा में शामिल।

सहारनपुर, जेएनएन। कभी बसपा का गढ़ कहे जाने वाले जनपद सहारनपुर में बसपा को झटके पर झटके लग रहे हैं। सबसे बड़ा झटका मंगलवार को उस समय लगा। जब हरौड़ा (वर्तमान में सहारनपुर देहात) से तीन बार विधायक चुने गए जगपाल सिंह भाजपा में शामिल हो गए।

हरौड़ा विधानसभा सीट को बसपा का गढ़ कहा जाता था। इस सीट से वर्ष 1997 का चुनाव जीतकर सुश्री मायावती गठबंधन की सरकार में मुख्यमंत्री बनी थी। सरकार गिर जाने के कारण जब मायावती ने इस सीट से इस्तीफा दिया तो उनके प्रतिनिधि के रूप में जगपाल सिंह पहली बार बसपा के टिकट पर उप चुनाव लड़कर विधायक निर्वाचित हुए थे। वर्ष 2002 में हुए चुनाव में भी इस सीट से बसपा सुप्रीमों मायावती चुनाव लड़ी और प्रदेश की मुख्यमंत्री बनी थी।

मगर बाद में मायावती द्वारा इस्तीफा दिये जाने के कारण इस सीट पर वर्ष 2003 में हुए उपचुनाव में जगपाल सिंह फिर चुनाव लड़े मगर वह चुनाव हार गए थे। इसके बाद वर्ष 2007 और वर्ष 2012 में सामान्य हुई इस सीट पर लगातार जगपाल सिंह विधायक चुने गए। वर्ष 2017 में हुए चुनाव में जगपाल सिंह मामूली अंतर से कांग्रेस के मसूद अख्तर से चुनाव हार गए। इसके बाद से जिले में बसपा में लगातार उथल-पुथल मची है और एक-एक कर बसपा के कई बड़े नेता पार्टी छोड़ दूसरी पार्टियों में शामिल हो रहे हैं।

chat bot
आपका साथी