महलका में पूर्व व वर्तमान प्रधान समर्थकों में मारपीट, चार घायल

फलावदा क्षेत्र के महलका में शुक्रवार को नवनिर्वाचित व पूर्व प्रधान समर्थकों में शुक्रवार देर शाम मारपीट हो गई। आरोप है कि इस दौरान पथराव व फायरिग भी की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 06:10 AM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 06:10 AM (IST)
महलका में पूर्व व वर्तमान प्रधान समर्थकों में मारपीट, चार घायल
महलका में पूर्व व वर्तमान प्रधान समर्थकों में मारपीट, चार घायल

मेरठ, जेएनएन। फलावदा क्षेत्र के महलका में शुक्रवार को नवनिर्वाचित व पूर्व प्रधान समर्थकों में शुक्रवार देर शाम मारपीट हो गई। आरोप है कि इस दौरान पथराव व फायरिग भी की गई। जिसमें प्रधान पक्ष से चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

महलका में प्रधान असलम व पूर्व प्रधान अहसान के समर्थक शुक्रवार देर शाम मामूली कहासुनी के बाद भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान पथराव व फायरिग भी की गई। पथराव में प्रधान पक्ष के अखलाक, शादाब, इसरार, शौकीन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया। समाचार लिखे जाने तक अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं दी गई थी।

थाना प्रभारी शिववीर भदोरिया का कहना है कि वर्तमान व पूर्व प्रधान समर्थकों में मारपीट हुई है। जिसमें प्रधान पक्ष से चार घायल हुए हैं। पथराव व फायरिग का आरोप गलत है। अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई है। दोनों पक्षों में कहासुनी चुनाव वोटिग को लेकर बतायी जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

सिंधावली में दो पक्षों में मारपीट और पथराव : कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव सिधावली में शुक्रवार को संप्रदाय विशेष के दो गुटों में मामूली बात को लेकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में पथराव भी हुआ। इसमें एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए, जिनमें की दो की हालत गंभीर बताई गई है।

पुलिस ने बताया कि कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की रोहटा रोड स्थित गांव सिधावली में संप्रदाय विशेष के राजपूत रांगड़ के एक व्यक्ति पर चोरी की गाड़ी होने की सूचना अंसारी स्वजन ने दी थी। जानकारी होने के बाद राजपूत रांगड़ पक्ष के लोगों ने अंसारी स्वजन के घर पर धावा बोल दिया, जहां सभी स्वजन को बुरी तरह पीटा। उसके बाद दोनों ओर से पथराव हुआ, जिसमें अंसारी पक्ष के चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को रीटा नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां से उनके स्वजन जिला अस्पताल ले गए। कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर ने बताया कि तहरीर आने पर केस दर्ज किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी