पेंशनर्स अधिकार मंच की मेरठ जनपद की शाखा का गठन, इन लोगों को दी गई अहम जिम्‍मेदारी

कर्मचारी शिक्षक अधिकारी एव पेंशनर्स अधिकारी मंच की मेरठ शाखा का मंगलवार को सर्वे सम्मति से बैठक कर गठन किया गया। संरक्षण के रूप में सुरेश कुमार शर्मा झम्मन सिंह वर्मा सुभाष दत्त केपी सिंह को मनोनयन किया गया।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 09:46 AM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 09:46 AM (IST)
पेंशनर्स अधिकार मंच की मेरठ जनपद की शाखा का गठन, इन लोगों को दी गई अहम जिम्‍मेदारी
पेंशनर्स अधिकार मंच की मेरठ जनपद की शाखा का गठन

जागरण संवाददाता, मेरठ। कर्मचारी, शिक्षक अधिकारी एव पेंशनर्स अधिकारी मंच की मेरठ शाखा का मंगलवार को सर्वे सम्मति से बैठक कर गठन किया गया। संरक्षण के रूप में सुरेश कुमार शर्मा, झम्मन सिंह वर्मा, सुभाष दत्त, केपी सिंह को मनोनयन किया गया। कर्मचारियों के चयन के बाद सभी ने एक दूसरे को बधाई दी और आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं दी।

समन्वयक के रूप में बनी सिंह चौहान, सत्यनारायण शर्मा, अध्यक्ष राकेश तौमर, संयोजक गिरिजाकांत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार, कपिल राणा, पूनम गर्ग, सतीश त्यागी, उपाध्यक्ष के रूप में नरेंद्र सिंह, पुनीत कुमार, दीपक तिवारी, राजेश वर्मा, कुणाल गौतम, अनिल कौशिक, आनंद प्रकाश शर्मा को मनोनीत किया। प्रधान सचिव के रूप में सविता शर्मा, दीपक कौशिक, शेरपाल सोलंकी बने। जबकि संगठन मंत्री के रूप में कपिल कुमार, बालेश्वर कुमार, राजेश वर्मा, रश्मिी रस्तौगी, अरूणा कौशिक, सीमा गोस्वामी, उदयभान, दिव्या बहुगुणा को मनोनीत किया। प्रचार मंत्री के रूप में गौरव पाठक, आविष्कार शर्मा, पुष्पा विष्ट, जयराम को बनाया गया। कोषाध्यक्ष के रूप में सिद्धार्थ को मनोनीत किया गया। इस दौरान प्रधान सचिव मुकेश कुमार व सचिव दीपक कौशिक सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

सोनम वर्मा बनीं जिलाध्यक्ष

करणी सेना की महिला इकाई के शीर्ष नेतृत्व ने मंगलवार को शहर के सोमदत्त विहार निवासी सोनम वर्मा को मेरठ इकाई का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। सेना की महिला इकाई यानी महिला शक्ति विंग की प्रदेश अध्यक्ष उर्वशी सिंह ने पत्र जारी कर सोनम वर्मा को जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा। इनके जिला अध्‍यक्ष बनने पर लोगों ने बधाई दी। प्रदेश की ओर इन्‍हें बेहतर काम के लिए चुना गया है।  

किसान सम्मान निधि की डाटा फी¨डग में लापरवाही

किसानों की आय दोगुना करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की महत्वाकांक्षी किसान सम्मान निधि योजना में कृषि विभाग लापरवाही बरत रहा है। शिथिलता का आलम यह है कि सम्मान निधि के किसानों के डाटा को 10 जुलाई तक फी¨डग करके पूर्ण करना था। लेकिन जुलाई समाप्त होने के बावजूद जिले के सात विकासखंडों ब्लाकों में 51781 किसानों का डाटा लंबित अवशेष पड़ा हुआ है। इस लापरवाही पर प्रमुख सचिव कृषि ने असंतोष व्यक्त करते हुए फील्ड कर्मचारियों पर दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उप निदेशक कृषि मेरठ ने सात ब्लाकों के सहायक विकास अधिकारियों को नोटिस जारी करते हुए डाटा फी¨डग कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य दिया है।

chat bot
आपका साथी