बाजार में छापेमारी, भरे नमूने

नवरात्र पर बाजार में रौनक होने के साथ ही खाद्य पदार्थो में मिलावट का धंधा बढ़ गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 03:05 AM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 03:05 AM (IST)
बाजार में छापेमारी, भरे नमूने
बाजार में छापेमारी, भरे नमूने

मेरठ, जेएनएन। नवरात्र पर बाजार में रौनक होने के साथ ही खाद्य पदार्थो में मिलावट का धंधा भी बढ़ जाता है। इस पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग नवरात्र के आरंभ से लगातार अभियान चला रहा है। बुधवार को अभिहीत अधिकारी अर्चना धीरान के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवकुमार मिश्रा की अगुवाई में टीम शहर के अलावा अन्य क्षेत्रों में गई। कई दुकानों का निरीक्षण किया। अभिहीत अधिकारी ने बताया कि टीम ने शहर के कोटला बाजार व पश्चिमी कचहरी मार्ग की कई दुकानों से बर्फी, सरसों के तेल व बादाम गिरी के नमूने लिए। इसके अलावा टीम विक्टोरिया पार्क, विश्वविद्यालय मार्ग, नेहरू नगर, सरधना व बहसूमा भी गई। पूरे दिन की कार्रवाई में 14 संदिग्ध खाद्य पदार्थो के नमूने लिए गए। टीम में सुनील कुमार, वैभव शर्मा, चंद्रभान, अश्विनी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी