सुबह के समय रही धुंध, रात के तापमान में आंशिक वृद्धि

मौसम में उलटफेर का दौर जारी है। शनिवार को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह 10.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह शुक्रवार को 7.7 डिग्री था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Dec 2020 04:00 AM (IST) Updated:Sun, 06 Dec 2020 04:00 AM (IST)
सुबह के समय रही धुंध, रात के तापमान में आंशिक वृद्धि
सुबह के समय रही धुंध, रात के तापमान में आंशिक वृद्धि

मेरठ, जेएनएन। मौसम में उलटफेर का दौर जारी है। शनिवार को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह 10.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह शुक्रवार को 7.7 डिग्री था। सुबह के समय धुंध (मिस्ट) छायी रही। मौसम विभाग ने ²श्यता सवा किलोमीटर आंकी। दिन में अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री दर्ज किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि छह दिसंबर को जम्मू-कश्मीर पर एक पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी होगी। मैदानी क्षेत्रों में इसका कोई व्यापक प्रभाव नहीं पड़ेगा, लेकिन रात के तापमान में आंशिक वृद्धि हो सकती है। शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। दिन के तापमान में कमी देखने को मिलेगी। मौसम विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों में कोहरा या धुंध छाए रहने की भविष्यवाणी की है। ऐसे में प्रदूषण का प्रकोप बने रहने के आसार हैं।

कोहरे और धुंध में यह होता है फर्क

मौसम विज्ञानियों के अनुसार कोहरे और धुंध का निर्माण एक ही तरह से होता है। वातावरण में जब आ‌र्द्रता अत्यधिक होती है और तापमान नीचे गिर जाता है तो पानी की बूंदें संघनित होकर कोहरे का रूप ले लेती हैं। इसे धरती की नीचे की सतह पर बना एक प्रकार का बादल भी कहा जा सकता है। धुंध और कोहरे में मुख्य अंतर ²श्यता का होता है। अगर एक किलोमीटर दूरी तक दृश्यता रहती है तो कोहरा, इससे ज्यादा होने पर धुंध कहलाती है। शनिवार को मौसम विभाग ने धुंध रिकार्ड की। हालांकि शहर के बाहरी इलाकों में जलस्त्रोतों के आसपास कोहरा भी नजर आया। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 97 और न्यूनतम 52 रहा।

chat bot
आपका साथी