Fog In Meerut: उफ! सीजन का सबसे लंबा कोहरा, जनजीवन प्रभावित, तापमान में भी गिरावट

Meerut Weather Update रविवार को सुबह से पूरा वेस्‍ट यूपी कोहरे की आगोश में है। आज धूप के निकलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। एक दो दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। राहत की उम्‍मीद नहीं है।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 02:23 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 03:11 PM (IST)
Fog In Meerut: उफ! सीजन का सबसे लंबा कोहरा, जनजीवन प्रभावित, तापमान में भी गिरावट
मेरठ और आसपास के जिलों में आज संडे को कोहरा की कोहरा नजर आ रहा है।

मेरठ, जेएनएन। Meerut Weather Update आज कहे तो सुपर कूल संडे साबित हो रहा है। शनिवार की रात से शुरू हुए कोहरे ने रविवार को भी अपना कहर जारी रखा है। आज का न्‍यूनतम तापमान 6.6 डिग्री है जोकि और कम हो सकता है। मेरठ और आसपास के जिलों में कोहरा ही नजर आ रहा है। हाईवे पर इसी कारण वाहनों की रफ्तार कम है। फसलों पर ही इसका असर देखने को मिलेगा। सीजन का सबसे लंबी अवधि का घना कोहरा रविवार दोपहर दो बजे तक समाप्त नहीं हुआ। इसके बाद कोहरा मिस्ट में परिवर्तित हो गया।

ट्रेनों पर भी पड़ा असर

सूर्य देव के दर्शन रविवार को दोपहर 1:30 बजे तक नहीं हुए। 18 घंटे कि लंबी अवधि के कोहरे के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। रात में उड़ते हुए घने कोहरे के बीच सड़कों पर वाहन दुर्घटना की आशंका में रेंग कर रेंग कर चलते देखे गए। अवकाश का दिन होने के कारण के चलते लोगों ने बाहर निकलने में परहेज किया। मौसम विभाग ने सुबह 7:30 बजे दृश्यता 50 मीटर दर्ज की। जो कि शनिवार की रात 10 मीटर भी नहीं थी। धूप न निकलने के कारण तापमान जा नहीं पाया। लोग ठंड में ठिठुरते नजर आए। सड़कों के किनारे दिन में भी कई जगह अलाव जलाए लोग आग तापते रहे। घरों में लोगों ने ब्लोवर और हीटर का सहारा लिया। न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम के प्रकोप के चलते ट्रेनिंग विलंब से चल रही है। अमृतसर से जाने वाली गोल्डन टेंपल ट्रेन घंटा नौचंदी सवा घंटा विलंब से मेरठ सिटी स्टेशन पहुंची।

पाला पड़ने की आशंका

शुक्रवार रात 10 बजे से ही कोहरे की चादर छानी आरंभ हो गई थी। सुबह होते-होते कोहरा और घना हो गया। सुबह के समय मौसम विभाग ने शहर में दृश्यता 50 मीटर से कम आंकी। हाईवे और ग्रामीण इलाकों में 10 मीटर तक सिमट गई। हाईवे पर वाहन रेंग-रेंग कर चलते नजर आए। सुबह 10 बजे तक कोहरा छाया रहा। कोहरा छंटने के बाद धूप निकली लेकिन मंद रही। अधिकतम तापमान 16 डिग्री ही चढ़ पाया। यह सामान्य से छह डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.7 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने रविवार की सुबह भी घने कोहरे की संभावना जताई है। ठंड का प्रकोप और बढऩे की आशंका है। पाला पडऩे की आशंका है।

chat bot
आपका साथी