मेरठ में भोला रोड पर भरा नाले का पानी, निगम पर फूटा लोगों का गुस्‍सा Meerut News

मेरठ में खंडोली भोला रोड के नाले का पानी सड़क पर भर गया। जिसे लेकर शिव कुंज कॉलोनी के लोगों ने जमकर हंगामा किया। लोगों ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि यहां पर आए दिन यही हाल रहता है।

By Prem BhattEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 01:00 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 01:00 PM (IST)
मेरठ में भोला रोड पर भरा नाले का पानी, निगम पर फूटा लोगों का गुस्‍सा Meerut News
मेरठ में सड़क पर नाले का पानी आने से लोगों ने जमकर हंगामा किया।

मेरठ, जेएनएन। मेरठ में रविवार की सुबह खंडोली भोला रोड के नाले का पानी सड़क पर भर गया। जिसे लेकर शिव कुंज कॉलोनी के लोगों ने जमकर हंगामा किया। लोगों ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि खड़ौली- भोला रोड नाले पर बड़ी संख्या में अवैध निर्माण हो गए हैं। जिससे जल निकासी प्रभावित हो रही है। आए दिन नाला उफनाकर सड़क पर बहने लगा। सबसे ज्यादा शिव कुंज कॉलोनी के पास जलभराव हो रहा है। यह स्थिति कई दिनों से बनी हुई है।

भोला रोड मार्केट के पास भी नाले का पानी सड़क पर भर गया है। रविवार सुबह हालात बदतर हुए तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। वार्ड 38 की पार्षद रेनू सैनी ने नगर निगम अधिकारियों से समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। वहीं, वार्ड 15 अंतर्गत भोला रोड नाले पर एक व्यक्ति दीवार का निर्माण करा रहा था। क्षेत्रीय पार्षद कुलदीप को जानकारी हुई तो नगर निगम और पुलिस को सूचना दी। दोनों विभागों की टीम मौके पर पहुंची और अवैध अतिक्रमण ढहाया गया।

chat bot
आपका साथी