गढ़ रोड पर फ्लिपकार्ट के कर्मचारी से लूटपाट

गढ़ रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने फ्लिप कार्ट कंपनी के कर्मचारी से मोबाइल लूट लिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश आराम से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 02:55 AM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 02:55 AM (IST)
गढ़ रोड पर फ्लिपकार्ट के कर्मचारी से लूटपाट
गढ़ रोड पर फ्लिपकार्ट के कर्मचारी से लूटपाट

मेरठ, जेएनएन। गढ़ रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने फ्लिप कार्ट कंपनी के कर्मचारी से मोबाइल लूट लिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश आराम से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच की।

जानी थाना क्षेत्र निवासी राहुल फ्लिपकार्ट में नौकरी करते हैं। शुक्रवार दोपहर वह घर से टेंपो से मेडिकल क्षेत्र स्थित कार्यालय जा रहे थे। गढ़ रोड पर राधा गोविंद मंडप के पास पहुंचे तो फोन आ गया। साइड में बैठकर वह मोबाइल पर बात कर रहे थे, तभी पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीड़ित के शोर मचाने पर टेंपो चालक और कुछ अन्य लोगों ने भी बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आए। इसके बाद पीड़ित किसी तरह थाने पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज निकाली। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही उनको दबोच लिया जाएगा। वहीं, नौचंदी क्षेत्र में लूट-चोरी की कई घटनाएं अभी अनसुलझी ही हैं। इसमें एक करोड़ से अधिक की चोरी भी शामिल है।

दुष्कर्म व मोबाइल लूट के आरोपित दबोचे

मेरठ : ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी दिनेश चंद्र शर्मा के मुताबिक दुष्कर्म व मोबाइल लूट के मामले में फरार चल रहे आरोपितों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी। लेकिन आरोपित पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाते थे। शुक्रवार सुबह मुखबिर की सूचना पर उन्हें दबोच लिया गया। मोबाइल लुटेरे की पहचान विनोद कुमार पुत्र रामस्वरूप निवासी दिल्ली रोड मुकुट महल के पीछे झुग्गी झोपडी मंगतपुरम और दुष्कर्म के आरोपित वासु चौहान पुत्र वेदप्रकाश चौहान निवासी पंजाया ब्रह्मपुरी के रुप में हुई। जिन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी