बाजारों में ध्वजारोहण, व्यापारियों में दिखा उल्लास

गणतंत्र दिवस पर बाजारों में सुबह से ही देशभक्ति गीत गूंजने आरंभ हो गए। बाजारों में विशेष साफ-सफाई के बाद झंडारोहण स्थल पर रंगोली सजाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 11:20 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 11:20 AM (IST)
बाजारों में ध्वजारोहण, व्यापारियों में दिखा उल्लास
बाजारों में ध्वजारोहण, व्यापारियों में दिखा उल्लास

मेरठ, जेएनएन। गणतंत्र दिवस पर बाजारों में सुबह से ही देशभक्ति गीत गूंजने आरंभ हो गए। बाजारों में विशेष साफ-सफाई के बाद झंडारोहण स्थल पर रंगोली सजाई गई। व्यापारियों ने सामूहिक रूप से ध्वजारोहण किया। कई व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों के आगे भी राष्ट्र ध्वज फहराया। कोरोना काल के बाद पटरी पर आ रही व्यापारिक गतिविधियों के चलते व्यापारियों में गणतंत्र दिवस को लेकर विशेष उल्लास नजर आया।

शास्त्रीनगर डी ब्लाक मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुरेंद्र शेखरी ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने गीत, कविता की प्रस्तुति दी। शीलचंद कौशिक, सचिन गुप्ता, अश्वनी अरोरा आदि मौजूद रहे। सदर बाजार में शिव चौक पर शाम को भारत माता की आरती हुई। इसमें व्यापारियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। पश्चिमी कचहरी रोड पर उत्तर प्रदेश पेंट्स व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। नवनियुक्त विधान परिषद सदस्य अश्विनी त्यागी और महानगर अध्यक्ष मुकुल सिघल आदि शामिल हुए।

सेंट्रल मार्केट में शास्त्रीनगर जागृति विहार संयुक्त व्यापार संघ की टीम ने ध्वजारोहण किया। नई सड़क, जागृति विहार सेक्टर दो, कौमी एकता व्यापार संघ, धन्वंतरि गोल मार्केट व्यापार संघ तिरंगा चौक व्यापार संघ ने भी अपने बाजारों में ध्वजारोहण किया।

जगन्नाथपुरी टीपीनगर में व्यापारी संघर्ष समिति के प्रवीण चिन्योटी और पम्मी शर्मा ने ध्वजारोहण किया और 51 पौधे लगाए गए। भंडारे का आयोजन हुआ।

हापुड़ अड्डे पर सिटी मजिस्ट्रेट सतेंद्र कुमार और सीओ प्रथम अरविद चौरसिया ने भगत सिंह मार्केट, सोहराब गेट, उजाला कांपलेक्स के व्यापारियों के साथ ध्वजारोहण किया।

बेगमपुल व्यापार संघ के अध्यक्ष राजेश सिघल और महामंत्री पुनीत शर्मा ने ध्वजारोहण किया। कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, नवनीत शर्मा, अतुल अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, गौरव, संजय, प्रदीप अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने आबू लेन, दाल मंडी, पल्लव टावर में ध्वजारोहण किया। सरदार दलजीत सिंह, पवन मित्तल, आलोक रस्तोगी, अंकित गुप्ता, प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे। मेट्रो प्लाजा में अरविद गुप्ता मारवाड़ी ने व्यापारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया।

एमडीए उपाध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण

एमडीए उपाध्यक्ष मृदुल चौधरी ने एमडीए परिसर में ध्वजारोहण किया। इस मौके एमडीए सचिव प्रवीणा अग्रवाल समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों व कर्मचारियों ने सड़क सुरक्षा संबंधी शपथ ली।

नगर निगम में ली गई स्वच्छता की शपथ

नगर निगम में गणतंत्र दिवस पर महापौर सुनीता वर्मा ने ध्वजारोहण किया। नगर आयुक्त मनीष बंसल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। महापौर ने अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

ऊर्जा भवन में एमडी ने किया ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस पर ऊर्जा भवन परिसर में पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक अरविद मल्लप्पा बंगारी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान सभी अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ली शपथ

बुढ़ाना गेट स्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अवनीश काजला और शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। सभी ने देश की एकता व अखंडता की शपथ ली। मोनिदर सूद, हरिकिशन आंबेडकर, सलीम खान समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी