बुलंदशहर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों को जेल, छह साल के बालक की अपहरण के बाद की थी हत्‍या

बुलंदशहर में अनूपशहर के गांव अम्बा निवासी छह वर्षीय कुनाल का देर रात्रि गमगीन वातावरण में अंतिम संस्कार किया गया। कोतवाली पुलिस ने एक ही परिवार के पांच आरोपितों को जेल भेज दिया। पुलिस घटना की गहनता के साथ जांच में जुटी।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 08:00 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 08:00 PM (IST)
बुलंदशहर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों को जेल, छह साल के बालक की अपहरण के बाद की थी हत्‍या
बुलंदशहर में छह साल के कुनाल की हत्‍या के आरोपितों को जेल भेज दिया है।

बुलंदशहर, जागरण संवाददाता। बुलंदशहर के अनूपशहर में गांव अम्बा निवासी छह वर्षीय कुनाल का देर रात्रि गमगीन वातावरण में अंतिम संस्कार किया गया। कोतवाली पुलिस ने एक ही परिवार के पांच आरोपितों को जेल भेज दिया। रविवार को कोतवाली पुलिस ने गांव अम्बा के छह वर्षीय कुनाल का अपहरण कर हत्या करने के आरोपी धर्मसिंह पुत्र रामचरन, किरन पत्नी धर्मसिंह, अभिषेक, देवेत्र पुत्रगण धर्मसिंह, कंगना पुत्री धर्मसिंह को अपहरण, साक्ष्य छिपाने, हत्या करने के आरोप में धारा 363, 201, 302, 147 में जेल भेज दिया है।

गौरतलब है, कि गांव अम्बा निवासी मनोज के छह वर्षीय पुत्र कुनाल को सोमवार को अगवा कर लिया गया था। जिसके अपहरण का मामला धर्मसिंह, किरन, अभिषेक के खिलाफ कोतवाली में दर्ज कराया गया था। शुक्रवार को कुनाल का शव रामघाट के रजवाहे में मिल गया था। लेकिन परिजनों ने शव की पहचान नहीं की थी। जबकि पुलिस का दावा था, कि शव कुणाल का ही है। शनिवार को परिजनों ने शव को दोबारा देखकर पहचान कर ली। आरोपितों को जेल भेजने तथा दो नाम बढ़ाने की मांग पूरी न होने तक शव न लेने की बात पर अड़ गए।

काफी देर तक वातर के बाद परिजनों की बात को पुलिस अधिकारियों ने मान लिया तब शव को बुलंदशहर से लाकर देर रात्रि में अंतिम संस्कार किया गया। कोतवाली प्रभारी विवेक ने बताया है, कि रविवार को पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। गांव अम्बा में अभी भी सुरक्षा को ध्यान में रखकर दो दारोगा तथा चार सिपाही तैनात है। पुलिस अधिकारी अभी भी मान रहे है, कि घटना में किसी अन्य का हाथ हो सकता है। पुलिस गहनता के साथ जांच पड़ताल जुटी हुई है। जिससे पूरे मामले की वास्तविकता का पता लग सके।

chat bot
आपका साथी