Makar Sankranti के पर्व पर 5 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन, वक्‍ता बोले- जहां नारी का सम्‍मान वहीं देवता का निवास Meerut News

अखिल विश्व गायत्री परिवार मेरठ के सदस्यों ने गायत्री शक्तिपीठ कल्याणनगर गढ़ रोड की नवीन विस्तार भूमि पर मकर संक्रांति के महापर्व पर दो दिवस से चल रहे कार्यक्रम में मां भगवती जागरण का समापन के साथ 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ व भंडारे का आयोजन किया।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 05:17 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 05:17 PM (IST)
Makar Sankranti के पर्व पर 5 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन, वक्‍ता बोले- जहां नारी का सम्‍मान वहीं देवता का निवास Meerut News
मेरठ में मकर संक्रांति पर्व पर पांच कुंडीय यज्ञ का आयोजन हुआ।

मेरठ, जेएनएन। अखिल विश्व गायत्री परिवार मेरठ के सदस्यों ने गायत्री शक्तिपीठ कल्याणनगर गढ़ रोड की नवीन विस्तार भूमि पर मकर संक्रांति के महापर्व पर दो दिवस से चल रहे कार्यक्रम में मां भगवती जागरण का समापन के साथ 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ व भंडारे का आयोजन किया। जिसमें मुख्य रूप से नोएडा गायत्री परिवार की वरिष्ठ सदस्य अंजुला श्रीवास्तव रही। गायत्री परिवार के सैकड़ों सदस्यों ने यज्ञ में आहुतियां प्रदान की। अंजुला ने अपने उद्बोधन में कहा कि नारी का सम्मान सर्वोपरि है।

वक्‍ता अंजुला ने कहा कि जहां नारी का सम्मान नही होता वहां देवता भी निवास नहीं करते। उन्होंने यज्ञ की महिमा को भी लोगों को समझाया। साथ ही मकर संक्रांति के पर्व का महत्व भी विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने कहा की हमें जीवन में कुछ समय ईश्वर की भक्ति व राष्ट्र निर्माण के लिए देना चाहिए।

हमारे गुरुदेव वेद मूर्ति तपोनिष्ठ श्री राम शर्मा आचार्य ने हमेशा संस्था के माध्यम से युग निर्माण की बात सभी तक पहुंचाई है। इसे कायम रखने की जिम्‍मेदारी हमारी है। उन्‍होंने मकर संक्रांति की महिमा को बताते हुए कहा कि इस पर्व में स्‍नान और दान का विशेष महत्‍व होता है। इस पर्व में दान का दस गुना लाभ मिलता है। कार्यक्रम में सुनीता गुप्ता, गौरव मित्तल, विभा सिंहल, रूपम मित्तल, राहुल कुश, लक्ष्य शुक्ला, रोहित आर्य, गीतांजलि गुप्ता, आयुष अग्रवाल, रितेश राणा आदि का सहयोग रहा। 

chat bot
आपका साथी