Fitness Tips: इन आसनों से कीजिए सुबह की शुरुआत, स्‍वास्‍थ्‍य रहेगी बेहतर

विशेषज्ञों की माने तो सुबह उठने के बाद नियमित योग से शरीर आंतरिक रूप से मजबूत होता है। योग दिल को मजबूत करता है। दिमाग में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। अगर हम तीन योग करें तो काफी फायदा मिलेगा।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 10:14 AM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 10:14 AM (IST)
Fitness Tips: इन आसनों से कीजिए सुबह की शुरुआत, स्‍वास्‍थ्‍य रहेगी बेहतर
सुबह की शुरुआत इन योग आसनों से करने से स्‍वास्‍थ्‍य बेहतर रहेगी।

मेरठ, जेएनएन। बहुत से लोग योग करना चाहते हैं लेकिन कई तरह के योग को देखते हुए वह भ्रमित भी रहते हैं कि उन्हें कौन सा योग करना चाहिए। जिसका उन्हें फायदा मिल सकता है। विशेषज्ञों की माने तो सुबह उठने के बाद नियमित योग से शरीर आंतरिक रूप से मजबूत होता है। योग दिल को मजबूत करता है। दिमाग में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। अगर हम तीन योग करें तो काफी फायदा मिलेगा। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में संस्कृत के शिक्षक व योग के जानकार ओमपाल शास्त्री का कहना है कि तीन से चार आसन भी नियमित किया जाए तो हमें पूरा लाभ मिल सकता है।

ये आसन कीजिए

- भुजंगासन करने से पेट की चर्बी कब होती है। कमर, पेट की चर्बी कम होती है। मसल्स भी मजबूत होता है।साथ ही पूरे शरीर में लचीलापन रहता है।

-एक आसन है बालासन जो लोग पहली बार योग करते हैं। उनके लिए बालासन एक उपयोगी आसान है। इससे पेट की चर्बी कम होती है। इस आसन को करने के लिए घुटने के बल जमीन पर बैठ जाते हैं। इस शरीर का सारा भाग एड़ियों पर रहता है। गहरी सांस लेते आगे की ओर झुकते हैं।

- पश्चिमोत्तासन करने से पाचन क्रिया ठीक रहती है। पाचन क्रिया अगर गड़बड़ है तो कई तरह की गड़बड़ी आ जाती है। इस आसन में पेट पर दबाव पड़ता है। अगर जिसके पेट निकले हुए हैं इस आसन में पीठ के बल लेट जाते हैं। फिर अपने पैरों को आगे की तरफ रखते हैं। सांस लेते हुए अपने दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाते हैं। सांस छोड़ते समय पेट को अंदर की रखते हैं।

- ओमपाल शास्त्री कहते हैं कि इस आसन के अलावा कपालभाती और शीर्षआसन भी किया जा सकता है। 

chat bot
आपका साथी