Fitness Mantra In Meerut: फिट रहने का एक जबरदस्‍त मंत्र, रात में जल्‍दी सोना और सुबह जल्‍दी जागना

दिनचर्या का हमारे शरीर पर कितना असर पड़ता है। इसे आप चौधरी चरण सिंह विवि के कुश्‍ती प्रशिक्षक डा. जबर सिंह सोम को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं। उनकी उम्र इस समय 66 साल की हो गई है लेकिन चुस्‍ती और फुर्ती में वह किसी से भी पीछे नहीं हैं।

By Prem BhattEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 08:00 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 08:00 AM (IST)
Fitness Mantra In Meerut: फिट रहने का एक जबरदस्‍त मंत्र, रात में जल्‍दी सोना और सुबह जल्‍दी जागना
कुश्‍ती प्रशिक्षक डा. जबर सिंह सोम ने दिनचर्या के हिसाब से खुद को फिट रखा है।

मेरठ, जेएनएन। Fitness Mantra आज लोगों की दिनचर्या देर रात तक जगने की और सुबह देर तक सोने की हो गई है। जिनके सामने मजबूरी है, रात में जगने की वह तो इसका कारण बता सकते हैं, लेकिन ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है जो बिना किसी मतलब के देर रात तक जागते रहेंगे। मोबाइल के स्‍क्रीन पर देखते देखते रात बिता देते हैं। यह स्‍थिति बेहद खतरनाक और सेहत को बिगाड़ने वाली होती है। जो लोग रात को जल्दी सोते हैं और सुबह सूर्योदय से पहले उठ जाते हैं, वह कई तरह की बीमारियों से भी बच सकते हैं।

दिनचर्या का नियमित किया

दिनचर्या का हमारे शरीर पर कितना असर पड़ता है। इसे आप चौधरी चरण सिंह विवि के कुश्‍ती प्रशिक्षक डा. जबर सिंह सोम को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं। उनकी उम्र इस समय 66 साल की हो गई है, लेकिन चुस्‍ती और फुर्ती में वह किसी से भी पीछे नहीं हैं। पिछले कई साल से उन्‍होंने अपनी दिनचर्या को एक तरह से नियमित कर दिया है।

पांच बजे विवि पहुंचते हैं

रात में साढ़े आठ बजे से नौ बजे तक वह सोने के लिए बिस्‍तर पकड़ लेते हैं। फिर सुबह तीन बजे उनकी आंख खुल जाती है। तीन से चार बजे तक दैनिक क्रिया के बाद घर पर ही योग और अभ्‍यास करते हैं। फिर सुबह पांच बजे तक विवि के कुश्‍ती हाल में पहुंच जाते हैं। इसके बाद कुश्‍ती के गद्दे पर उनकी प्रैक्‍टिस शुरू होती है। वहीं पर वह जागिंग भी करते हैं। इसके बाद खिलाड़ियों की प्रैक्‍टिस कराने का काम शुरू करते हैं।

बीमारी से हमेशा दूर

डा. जबर सिंह के मुताबिक यह दिनचर्या का कमाल है कि उनका पेट कभी नहीं बढ़ा। इस उम्र में भी शुगर, ब्‍लड प्रेशर, तनाव जैसी समस्‍याएं कभी नहीं रहीं। उन्‍हें याद नहीं कि कभी वह बीमार भी पड़े होंगे। वह अपने खिलाड़ियों को भी जल्‍दी सोने और सुबह जल्‍दी उठने का संदेश देते रहते हैं।

chat bot
आपका साथी