Fitness Mantra In Meerut: स्वास्थ्य सही तो सब सही, कुछ समय तो खुद को देना ही होगा

Fitness Mantra सुबह-सुबह व्‍यायाम करने और पैदल चलने के अनेक लाभ हैं। अपनी दिनचर्या को नियमित रखने के साथ योग और अभ्यास के माध्यम से न केवल अपनी शारीरिक क्षमता को बढ़ा सकते हैं रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी सही रख सकते हैं।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 07:20 AM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 07:20 AM (IST)
Fitness Mantra In Meerut: स्वास्थ्य सही तो सब सही, कुछ समय तो खुद को देना ही होगा
डीएन इंटर कालेज के विज्ञान शिक्षक युवराज शर्मा ने अपने फिटनेस मंत्र को साझा किया।

मेरठ, [विवेक राव]। Fitness Mantra कोविड ने इतना तो सीखा दिया कि हमें शारीरिक रूप से मजबूत रहने के साथ-साथ मानसिक और आत्मिक रूप से भी मजबूत रहना होगा। अगर शरीर मजबूत है। रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ेगी। तो भी हम बीमारियों के गिरफ्त में आ सकते हैं। हम अपनी दिनचर्या को नियमित रखने के साथ योग और अभ्यास के माध्यम से न केवल अपनी शारीरिक क्षमता को बढ़ा सकते हैं, बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी सही रख सकते हैं।लोगों ने स्वास्थ्य की इस मूलमंत्र को समझा है। अब सुबह सवेरे वह योग,प्राणायाम कर रहे हैं। आज डीएन इंटर कालेज के विज्ञान शिक्षक युवराज शर्मा ने अपनी दिनचर्या को साझा किया है कि वह किस तरह से योग और अभ्यास कर अपने आप को स्वस्थ रख रहे हैं।

सुबह 5:00 बजे बिस्तर छोड़ देते हैं

शिक्षक युवराज शर्मा ठंड में भी सुबह 5:00 बजे बिस्तर छोड़ देते हैं। सुबह उठने के बाद वह करीब 40 मिनट तक एक्सरसाइज और योग का अभ्यास करते हैं। इसमें स्थिर साइकिल चलाते हैं। योग में अनुलोम- विलोम, कपालभाति, ताड़ासन, बाल आसन नाभिआसन आदि करते हैं।

योग से रहते हैं फिट

अभ्यास करने से उन्हें काफी फायदा मिलता है। युवराज शर्मा बताते हैं कि नियमित योगाभ्यास करने से शरीर ऊर्जा लेवल में वृद्धि होती है। स्वस्थ और निरोग शरीर रहता है।मन को शांति और सकारात्मक विचार मिलता है। वजन भी नियंत्रित रहता है। ब्लड प्रेशर,शुगर लेवल पूरी तरह से कंट्रोल में रहता है। जब से उन्होंने योगाभ्यास को शुरू किया है, तब से वह कई बीमारियों से पूरी तरह से खुद को बचा पाए हैं। वह बताते हैं कि नियमित दिनचर्या ही जीवन का आधार है। ऐसे में हर किसी को सुबह जल्दी उठना चाहिए। खाने-पीने से लेकर सोने जागने सभी चीज में अनुशासन रखने से हम स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।

chat bot
आपका साथी