पहले इंतजार, फिर गुहार, घंटों बाद हो रहा अंतिम संस्कार

सूरजकुंड श्मशान घाट पर सुबह निर्धारित समय से शवों का अंतिम संस्कार शुरू नहहीं हो पा रहा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 09:15 AM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 09:15 AM (IST)
पहले इंतजार, फिर गुहार, घंटों बाद हो रहा अंतिम संस्कार
पहले इंतजार, फिर गुहार, घंटों बाद हो रहा अंतिम संस्कार

मेरठ,जेएनएन। सूरजकुंड श्मशान घाट पर सुबह निर्धारित समय से शवों का अंतिम संस्कार शुरू नहीं हो रहा है। अपनों के अंतिम संस्कार के लिए स्वजन कभी पुरोहित तो कभी कमेटी के पदाधिकारियों से गुहार लगाने को मजबूर हैं। बुधवार को ऐसा ही मामला प्रकाश में आया।

शास्त्रीनगर से शव लेकर स्वजन सुबह छह बजे श्मशान घाट पर पहुंचे। सवा नौ बजे तक उन्हें शव के अंतिम संस्कार के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ी। इसी तरह एक और मृतक के स्वजन सुबह साढ़े पांच बजे शव लेकर श्मशान घाट पहुंच गए थे। इन्हें भी सवा नौ बजे तक अंतिम संस्कार के लिए इंतजार करना पड़ा। इससे नाराज स्वजन ने खुद ही चिता लगाई। मृतकों के स्वजन ने आरोप लगाया कि पुरोहितों से बार-बार गुहार लगाते रहे। लेकिन उन्होंने बात नहीं सुनी। लोगों ने कहा कि गंगा मोटर कमेटी के लोग भी श्मशान घाट पर मौजूद नहीं थे। स्वजन का कहना है कि कम से कम गंगा मोटर कमेटी शवों के अंतिम संस्कार निर्धारित समय से शुरू कराए। मालूम हो कि गंगा मोटर कमेटी ने सूरजकुंड श्मशान घाट पर शवों के अंतिम संस्कार शुरू कराने का समय सुबह 8.30 बजे से रखा है। इससे पहले श्मशान घाट में फूल चुगे जाते हैं और सफाई की जाती है। लेकिन प्राय: देखा जा रहा है कि सुबह अंतिम संस्कार कराने में देरी की जा रही है। इन्होंने कहा-

सुबह 8.30 बजे से अंतिम संस्कार प्रारंभ करने का समय निर्धारित है। इससे पहले फूल चुगे जाते हैं। जब फूल चुग जाते हैं तब प्लेटफार्म की राख साफ की जाती है। गंगा मोटर कमेटी को इस संबंध में निर्देशित किया जाएगा।

ब्रजपाल सिंह, सहायक नगर आयुक्त

सूरजकुंड में रात 8.30 बजे तक 38 शवों का अंतिम संस्कार: बुधवार को सूरजकुंड श्मशानघाट पर रात 8.30 बजे तक कुल 38 शवों का अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें 17 कोविड और 21 नान कोविड के शव शामिल रहे। सूरजकुंड श्मशानघाट पर बुधवार सुबह देर से अंतिम संस्कार शुरू हुए। दरअसल, पार्किंग क्षेत्र और श्मशानघाट के अंदर सफाई की गई। करीब निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से अंतिम संस्कार शुरू हुए। जो रात 8.30 बजे तक कराए गए। गंगा मोटर कमेटी ने कोविड और नान कोविड शवों का निर्धारित प्लेटफार्म में अंतिम संस्कार कराया।

बाले मियां कब्रिस्तान में 11 शव दफनाए

नौचंदी स्थित हजरत बाले मियां कब्रिस्तान में बुधवार को 11 शव दफनाए गए। प्रबंधक मुफ्ती मोहम्मद अशरफ ने यह जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी