बागपत में पहले जन्मदिन मनाया फिर कर ली आत्महत्या, यह है पूरा मामला
Suicide In Baghpat बागपत क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार सुबह युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। स्वजन ने पुलिस को सूचना दिए बिना युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। पहले उसने दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाया था।
बागपत, जेएनएन। क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार सुबह युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। स्वजन ने पुलिस को सूचना दिए बिना युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।
बताया जाता है कि बुधवार को युवक का जन्मदिन था। रात में उसके तीन चार दोस्तों ने मिलकर घर पर ही पार्टी की। आपस में रागिनी का दौर भी चला। गुरुवार सुबह युवक का शव कमरे के बाहर लगी कड़ी में फंदे पर लटका मिला। वहीं पर वह घड़ा भी फूटा पड़ा था जिसे युवक रागिनी गाने के दौरान बजा रहे थे। युवक के स्वजन इस बारे में कुछ कहने को तैयार नहीं है। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार चिकारा ने बताया कि ऐसी किसी मामले की सूचना नहीं दी गई है।