मेरठ में कुत्‍ते का पैर चोटिल होते ही भिड़ गए दो पक्ष, ताबड़तोड़ फायरिंग, पथराव, तीन घायल

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर निवासी शमशाद रिक्शा चलाता है। मंगलवार सुबह गली में एक पालतू कुत्ता बैठा था। इस दौरान पहिया उसके पैर पर चढ़ गया। मोहल्ले के ही हाशिम ने शमशाद को टोक दिया जिस पर दोनों में कहासुनी होने लगी।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 11:38 AM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 11:38 AM (IST)
मेरठ में कुत्‍ते का पैर चोटिल होते ही भिड़ गए दो पक्ष, ताबड़तोड़ फायरिंग, पथराव, तीन घायल
मेरठ में कुत्‍ते का पैर चोटिल पर भिड़े दो पक्ष, अस्‍पताल में भर्ती घायल

मेरठ, जागरण संवाददाता। दिन निकलते ही लिसाड़ी गेट क्षेत्र गोलियों की आवाज से गूंज उठा। रिक्शे का पहिया गली में बैठे पालतू कुत्ते के पैर पर चढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट, पथराव और ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। गोली लगने से दो लोग घायल हो गए, जबकि एक के सिर में चोट आई है। तीनों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया।

यह है मामला

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर निवासी शमशाद रिक्शा चलाता है। मंगलवार सुबह वह जा रहा था तो गली में एक पालतू कुत्ता बैठा था। इस दौरान पहिया उसके पैर पर चढ़ गया। मोहल्ले के ही हाशिम ने शमशाद को टोक दिया, जिस पर दोनों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट पथराव कई राउंड फायरिंग भी हुई। जिससे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान वहां से जा रहे श्यामनगर निवासी सरफुद्दीन की जांघ में गोली लगी और शमशाद के भी पैर में गोली लग गई थी। साथ ही शमशाद का भांजा सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए एक आरोपित को हिरासत में ले लिया। सीओ ने बताया कि मामूली विवाद पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए एक युवक हिरासत में है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

chat bot
आपका साथी