Firing on Haji Yunus's convoy : बुलंदशहर में पूर्व विधायक दिवंगत हाजी अलीम के चार बेटों समेत छह पर मुकदमा दर्ज

बुलंदशहर के पूर्व ब्लाक प्रमुख हाजी यूनुस ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि हमले की साजिश जेल में बंद दिवंगत बड़े भाई हाजी अलीम के बेटे अनस ने रची है। उधर सूचना मिलते ही एसएसपी संतोष कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे।

By Parveen VashishtaEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 10:53 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 10:53 PM (IST)
Firing on Haji Yunus's convoy : बुलंदशहर में पूर्व विधायक दिवंगत हाजी अलीम के चार बेटों समेत छह पर मुकदमा दर्ज
घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला अस्पताल पहुंचे एसएसपी संतोष कुमार सिंह

बुलंदशहर, जागरण संवाददाता। हाजी यूनुस पर हुए हमले की रिपोर्ट दर्ज हो गई है। हाजी यूनुस ने दिवंगत बड़े भाई एवं बसपा के पूर्व विधायक हाजी अलीम के चार बेटों समेत छह पर देहात कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

तहरीर में लगाए ये आरोप

हाजी यूनुस पुत्र हाजी अब्दुल रशीद निवासी मिर्ची मोहल्ला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि भईपुरा गांव से जब वह एक शादी समारोह से लौटकर आ रहे थे तभी भईपुरा बंबे के पुल पर 8-10 लोगों ने रायफल और पिस्टलों से उनकी कार पर फायरिंग कर दी। हमले की साजिश जेल में बंद दिवंगत बड़े भाई हाजी अलीम के बेटे अनस ने रची है। अनस के इशारे पर ही उसके भाई दानिश, जैद और असद पुत्रगण हाजी अलीम, उनके साथी नवेद पुत्र मौ. शरीफ ठेकेदार व हारिस पुत्र काजिम अली निवासी शाहनगर हाल निवासी नोएडा ने हमला किया है। आरोप लगाया कि भाभी रिहाना का कत्ल भी अनस व दानिश ने साथियों के साथ मिलकर किया था। इस मामले में पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार भी किया था। आरोप है कि अनस ने अपने पिता हाजी अलीम की हत्या कर दी थी। जिसकी रिपोर्ट हाजी यूनुस ने दर्ज कराई थी। हाजी यूनुस ने बताया कि वह इस मुकदमे की पैरवी कर रहे हैं। इसीलिए उनसे रंजिश मानते हैं और हत्या कराना चाहते हैं।

डीएम-एसएसपी पहुंचे जिला अस्पताल

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास क्षेत्र से लोग जिला अस्पताल में जुटने लगे। आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश दिखा। सूचना मिलते ही एसएसपी संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और हाजी यूनुस से बंद कमरे में करीब 20 मिनट तक घटना की बाबत जानकारी ली। इसके साथ ही घायलों का भी हाल जाना। करीब चार बजे जिलाधिकारी सीपी सिंह मौके पर पहुंचे और इन्होंने आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।

इनका कहना है...

हाजी यूनुस की तहरीर पर कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

-सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी।

chat bot
आपका साथी