बुलंदशहर: बच्चों को लेकर हुए विवाद में फायरिंग, व्यक्ति की आंख को छूकर निकली गोली

रविवार रात बच्चों को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के लोग गांव निवासी वीरेंद्र के घर पर पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने फायरिंग करना शुरू कर दिया। जिससे एक गोली वीरेंद्र की आंख को छूकर निकल गई।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Mon, 30 Aug 2021 03:58 PM (IST) Updated:Mon, 30 Aug 2021 03:58 PM (IST)
बुलंदशहर: बच्चों को लेकर हुए विवाद में फायरिंग, व्यक्ति की आंख को छूकर निकली गोली
बुलंदशहर फायरिंग में गोली लगने से युवक घायल।

बुलंदशहर, जेएनएन। बच्चों को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष में फायरिंग कर दी। जिसमें एक व्यक्ति की आंख को छूकर गोली निकल गई। आनन-फानन में उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में घायल के भाई ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जाएगी।

अरनिया थाना क्षेत्र के गांव नागल में रविवार रात बच्चों को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के लोग गांव निवासी वीरेंद्र के घर पर पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने फायरिंग करना शुरू कर दिया। जिससे एक गोली वीरेंद्र की आंख को छूकर निकल गई। जिससे वह घायल हो गया। फायरिंग से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर एकत्र हुए लोगों ने फोन करके जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल वीरेंद्र को मुनि के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे बुलंदशहर के लिए रेफर कर दिया। मामले में घायल वीरेंद्र के भाई देवेंद्र ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने उन्हें जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विवाद में जुटी थी भीड़

बच्‍चों के विवाद के बाद बड़ों में झगडे होने लगे। जिसे देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ भी एकत्र हो गई। इसी बीच में एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। हालाकि गनीमत रही कि कोई आसपास नहीं था। नहीं तो अनहोनी भी घट सकती थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।  

chat bot
आपका साथी